जानिए क्यों करोड़ो के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाए सिर्फ 1 लाख रूपये

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 29 Jan 2024, 12:00 AM | Updated: 29 Jan 2024, 12:00 AM

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्म ऐसी है जिनका बजट 100 करोड़ से ज्यादा का रहा है और बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने 500 करोड़ो तक का आकंड़ा पार किया लेकिन कुछ फ़िल्में ऐसी है जिसका करोड़ो बजट था लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गयी. वहीं इन फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में एक फिल्म का नाम ऐसा भी है जिसको बनाने के लिए करोड़ो रूपये खर्च किए गये लेकिन फिल्म 1 लाख रूपये भी नहीं कमा पायी.

Also Read-हेमा मालिनी भी थी फ्लॉप एक्ट्रेस, नेगेटिव रोल करके बनी ड्रीम गर्ल. 

इस वजह से फ्लॉप हुई फिल्म 

करोड़ो रूपये के बजट में बनी और सिर्फ 1 लाख रुपये कमाने वाली इस फ्लॉप फिल्म का नाम द लेडी किलर’ था जो अजय बहल के निर्देशन में बनी. ईद फिल्म में फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे स्टार ने काम किया इस फिल्म की कहानी उत्तराखंड से जुडी हुई है.

Lady Killer
Source- Google

इस फिल्म को जल्दबाजी में बिना किसी प्रमोशन के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया.  इस जल्दबाजी के चक्कर में लोगों को इस बात की खबर नहीं हुई कि ये फिल्म किलर कब आई और कब सिनेमाघरों से हट गई.

रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म को लेकर ये भी गया कि फिल्म की शूटिंग शेड्यूल पोस्टपोन करने के बाद इसमें कुछ देरी हुई, जिसके बाद फिल्म को आधे-अधूरे में ही जल्दबाजी में रिलीज कर दिया गया.

साल 2023 की सबसे बड़ी डिजास्टर बनी ये फिल्म

वहीं जब फिल्म रिलीज़ हुई जो भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए उन दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया दी और फिल्म की कहानी-किरदारों को खूब निशाने पर लिया. पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के कुछ 293 टिकट ही बिके थे और फिल्म 38 हजार ही कमा पाई थी.  45 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1 लाख भी नहीं कमा पाई और साल की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई. रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स में इस फिल्म को बनाने के लिए 45 करोड़ खर्च किया और ये फिल्म सिर्फ 1 लाख कमाई की और मेकर्स को 44 करोड़ 99 लाख का नुकसान झेलना पड़ा. बता दें, अजय बहल के निर्देशन में बनी ‘द लेडी किलर’ साल 2023 की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म है.

Also Read-आमिर खान नहीं ये एक्टर है सबसे बड़ा परफेक्शनिस्ट, सिर्फ एक सीन के लिए दिए थे 104 रीटेक. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds