बीजेपी विधायक ने विधानसभा में की खुदकुशी की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 13 Mar 2021, 12:00 AM

देश के कई राज्यों में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। जिसमें विपक्षी पार्टियों की ओर से प्रदेश के कई मुद्दे जोर-शोर से उठाए जा रहे हैं। जिसे लेकर सदन में और सदन से बाहर लगातार बयानबाजियां हो रही है। बीजेडी (BJD) के नेतृत्व वाले ओडिशा में भी बजट सत्र चल रहा है। जिसमें विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की ओर से लगातार प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच ओडिशा विधान परिषद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सदन में बीजेपी विधायक ने सेनिटाइजर पी कर खुदकुशी का प्रयास किया है।

बीजेपी विधायक ने क्यों उठाया यह कदम?

बीते दिन शुक्रवार को यह घटना तब घटी जब राज्य के फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर वेलफेयर मंत्री रनेंद्र प्रताप स्वैन सदन में सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान ओडिशा के देवगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही (Subhash Chandra Panigrahi) ने विधानसभा में ही खुदकुशी का प्रयास किया।

उन्होंने सदन में सेनिटाइजर पी लिया। सुभाष चंद्र पाणिग्रही (Subhash Chandra Panigrahi) इससे पहले भी दो बार आत्महत्या की चेतावनी दे चुके थे। उन्होंने मंडी से किसानों के धान की खरीद के मसले पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह कदम उठाया।

दरअसल, प्रदेश की विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस ने राज्य सरकार पर किसानों से धान की खरीद में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सदन में हंगामा किया। हालांकि विपक्षी नेताओं के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री रनेंद्र प्रताप स्वैन ने कहा कि सरकार किसानों के धान की खरीद के लिए सभी उचित कदम उठा रही है। उन्होंने विपक्ष के विधायकों से कहा कि वे ऐसे किसानों की लिस्ट मुहैया कराएं जो अपनी खरीफ फसल बेचने से वंचित रह गए है।

हंगामें से भरा रहा सत्र का दूसरा चरण

मंत्री ने सदन में धान खरीद का पूरा आंकड़ा दिया। उन्होंने ने कहा, 26 फरवरी को कुल 57.67 मैट्रिक टन धान की खरीद 10.53 लाख रजिस्टर्ड किसानों से की गई है। स्वैन ने कहा, अबतक 11.25 लाख किसानों से 60.40 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

बता दें, ओडिशा विधानसभा सत्र का दूसरा चरण बीते दिन शुक्रवार से शुरु हुआ। सदन शुरु होते ही धान खरीद के मुद्दे पर घमासान मच गया। विपक्षी पार्टी के विधायकों ने नवीन पटनायक के नेतृत्व में चल रही ओडिशा सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए और जमकर नारेबाजी की।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds