‘अपमान मत करना नारी का इनसे हीं जग चलता है, पुरुष जन्म लेकर इन्हीं की कोख में पलता है’

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 06 Mar 2021, 12:00 AM

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। 8 मार्च को पूरे विश्व में महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। देश और दुनिया के कई हिस्सों में तमाम संगठन और संस्थाएं इस दिन को बेहतर बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच बीते दिन शुक्रवार (5 फरवरी) को भारत विकास परिषद वैशाली निवेदिता ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी तुझे सलाम ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। 

जो वीरगति को प्राप्त हुए शहीद परिवार की पत्नियों, माताओं और बहनों को समर्पित करते हुए मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर आशा शर्मा, निगम पार्षद अर्पणा गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष ममता शर्मा, सुप्रसिद्ध कवित्री सुरभि सप्रू, इंदु वार्ष्णेय एवं सेतु अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के वंदना के साथ हुआ।

महिलाओं से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा

जिसके बाद डॉ पूनम सिंह ने महिला सशक्तिकरण एवं महिला की महिमा का वर्णन किया। सनाया गुप्ता ने आरंभ है प्रचंड गान की प्रस्तुति की। तत्पश्चात शील कपूर ने फिल्म औरत से नारी के ऊपर बहुत सुंदर गीत गाया। अलका खंडेलवाल ने कविता मैं नारी हूं को संबोधित किया। रमा गुप्ता एवं अभिरती गुप्ता ने बहुत सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी मेयर आशा शर्मा ने सराहना की। निशा जैन ने भी नारी दशा पर अपनी कविता का पाठ किया। किरण श्रीवास्तव ने इतनी शक्ति हमें देना दाता का गान किया।

कार्यक्रम में शामिल सुलेखा मदान ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, बबीता अग्रवाल द्वारा मां के ऊपर प्रस्तुति पर सभी की आंखे नम हो गई। ममता शर्मा ने नारी के सम्मान में नारी के संसकारों का वर्णन किया। इंदु वाष्र्णेय ने अपनी स्वरचित कविता से महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। सेतु अग्रवाल ने नारी के अस्तित्व को सबसे महत्वपूर्ण बताया। साथ ही सपना बंसल ने अपने विचार रखते हुए कहा, ‘अपमान मत करना नारी का इनसे जग चलता है और पुरुष जन्म लेकर इन्हीं की कोख में पड़ता है पलता है।‘

‘शहीदों से ही हमारे देश का मान है’

शहीद परिवार के परिवार को समर्पित इस कार्यक्रम को लेकर शहीद परिवार के सदस्यों ने निवेदिता शाखा की जमकर सराहना की। शहीद परिवार से सारिका गुलाटी एवं उषा राणा ने कहा कि निवेदिता शाखा ने शहीद परिवार के सदस्यों को याद किया वरना हमारा अस्तित्व तो उस ईट की तरह है जो भवन निर्माण में नीचे दफन हो जाती है। जिस पर निवेदिता शाखा की महिलाओं ने कहा शहीदों से ही हमारे देश का मान है और आपको तो हम हर क्षण अपने दिल मे बसाते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम और प्रस्तुतियों ने महिला ऊर्जा, सशक्तिकरण, महिला उद्यमी, महिला विकास एवं राजनीति में भागीदारी पर चर्चा परिचर्चा की। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिला हिंसा एवं विभिन्न प्रकार के अपराधों से कैसे नारी मजबूत होकर समाज में अपना योगदान दे सकती है, इन सब बातों पर विचार हुआ। विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों ने निवेदिता शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को शानदार बनाया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। 

कार्यक्रम में रमा गुप्ता, पूनम गोयल, बबीता गुप्ता, पूनम सिंह, सेतु अग्रवाल, ममता शर्मा, इंदु वार्ष्णेय, अंजना गुप्ता, आशा शर्मा, अपर्णा गोयल, अनीता जैन, शैल अग्रवाल,  अभिरति गुप्ता, सुरभि अग्रवाल, राशि, उषा राणा, मीनू शर्मा, सारिका, अलका खंडेलवाल, शनाया गुप्ता, निशा जैन, शील कपूर, सुरभि सप्रू, किरण श्रीवास्तव, डॉ पूनम सिंह एवं डॉ सपना बंसल मुख्य रुप से उपस्थित थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds