Abhijeet Dipke: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर विपक्षी आवाजों और आलोचनात्मक पोस्टों के खिलाफ हो रही कथित डिजिटल कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सेंसर करने का गंभीर आरोप लगाया है।
सरकार की इस कथित सेंसरशिप पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि अकाउंट्स और पोस्ट डिलीट कर देने से जमीनी हकीकत और जनता के सवाल खत्म नहीं होंगे। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
और पढ़ें: अब भ्रष्टाचारियों से परमिशन लेकर होगी जांच? DPDP Act ने बांधे खोजी पत्रकारों के हाथ!
Abhijeet Dipke का डिजिटल सेंसरशिप का आरोप
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है क्योंकि ऐसे कई अकाउंट्स और कंटेंट को हटाया या प्रतिबंधित (Restrict) किया जा रहा है, जिनमें सरकार की नीतियों और फैसलों पर तीखे सवाल उठाए जा रहे हैं। कई डिजिटल क्रिएटर्स, व्यंग्यकारों और स्वतंत्र पत्रकारों की पोस्ट्स को अचानक टेकडाउन किए जाने के बाद से ही डिजिटल सेंसरशिप के आरोप लगने शुरू हुए हैं।
इस मुद्दे पर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि “इंस्टाग्राम पर सख्ती करने से कुछ नहीं होगा, इंस्टाग्राम सिर्फ एक प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ लोग अपने सवाल उठाते हैं। उन सवालों के पीछे के कारण सोशल मीडिया से कहीं ज्यादा गहरे हैं, और अकाउंट्स हटाने से वे गायब नहीं होंगे। अगर कुछ होगा तो ये सेंसरशिप उन लोगों के बीच और ज्यादा अविश्वास पैदा कर सकती है, जिनसे सरकार को जवाबदेह होना चाहिए।”
The Instagram crackdown is not going to work!
The government is taking down thousands of posts and accounts every day, but it seems to be missing a fundamental point.
Instagram is just a platform where people are raising their questions. The reasons behind those questions exist far beyond social media, and taking down accounts won’t make them disappear.
If anything, this censorship risks creating even more distrust among the very people the government is supposed to answer to.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 28, 2026
आशुतोष रांका का डिजिटल कार्रवाई पर तीखा कटाक्ष
वहीं, CJP नेता आशुतोष रांका ने भी इस डिजिटल कार्रवाई पर तीखा कटाक्ष करते हुए लिखा है: “भारत में हजारों इंस्टाग्राम अकाउंट्स को रेस्ट्रिक्ट कर दिया गया है और लाखों वीडियो हटा दिए गए हैं। मेटा (@Meta) की तरफ से अब सिर्फ यही देखना बाकी रह गया है कि मार्क जकरबर्ग भाई, मोदी जी के साथ एक सेल्फी वीडियो में दिखें।”
Thousands of Insta accounts have been restricted in India and lakhs of videos have been taken down.
@Meta the only thing now pending is Juckerberg bhai in a selfie video with Modi ji.
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 26, 2026
सेंसरशिप की इस हालिया लहर ने देश के कई जाने-माने चेहरों को प्रभावित किया है। इंटरनेट फ्रीडम पर नजर रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, व्यंग्यकार वरुण ग्रोवर की एक कविता, राजनीतिक टिप्पणीकार ‘द देशभक्त’ की कुछ व्यंग्यात्मक पोस्ट्स और यहाँ तक कि ‘लाइव लॉ’ जैसी कानूनी समाचार वेबसाइट की एक रील को भी इंस्टाग्राम से हटाया गया है। इन सभी मामलों में प्लेटफॉर्म द्वारा ‘कानूनी अनुरोध’ या ‘आईटी नियमों के उल्लंघन’ का हवाला दिया जा रहा है, जिसने अब एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है।













































