2027 में टिकट मांगा तो बम से उड़ा देंगे’: देवबंद की पूर्व BJP विधायक को स्पीड पोस्ट से धमकी, 10 लाख की मांगी रंगदारी | Shashibala Pundir threat letter

Nandani | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 28 अक्टूबर 2026, 02:35 AM Updated: 28 अक्टूबर 2026, 02:35 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Shashibala Pundir threat letter: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर को जान से मारने और घर को बम से उड़ाने की सनसनीखेज धमकी मिली है। यह धमकी भरा खत उनके सहारनपुर स्थित आवास पर स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा गया है। पत्र में साफ चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की दावेदारी की या जनता की समस्याएं सुनना बंद नहीं किया, तो उनके पूरे परिवार को तबाह कर दिया जाएगा। इसके अलावा, पत्र में 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए तुरंत 1 लाख रुपये गूगल पे करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

और पढ़ें: मराठा आरक्षण के नाम पर 500 करोड़ का खेल? संजय राउत ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, ED जांच की उठाई मांग| Maratha reservation ED probe

‘मैं गैंगस्टर हूं… घर पर बम गिरा दूंगा’: खत में लिखी खौफनाक बातें| Shashibala Pundir threat letter

स्पीड पोस्ट से पहुंचे इस पत्र की भाषा बेहद आक्रामक और खौफ पैदा करने वाली है। खुद को गैंगस्टर बताते हुए पत्र भेजने वाले ने लिखा, “शशिबाला पुंडीर जी, आप 10 लाख रुपये दो नहीं तो मैं आपको गोली मार दूंगा। दूसरी बात, आप लोगों की जनसुनवाई करना बंद करो वरना हम आपके घर में बम गिरा देंगे। 2027 में चुनाव नहीं लड़ेंगी, देवबंद से बीजेपी की टिकट की मांग नहीं करोगी। 1991 से 1996 तक विधायक रहना बहुत है।”

धमकी यहीं खत्म नहीं हुई। पत्र में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एक बैंक खाता संख्या (33058552870) दर्ज कर उसमें 10 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया है। साथ ही मोबाइल नंबर 7073909006 पर तत्काल 1 लाख रुपये गूगल पे करने का दबाव बनाया गया। ऐसा न करने पर एक कथित वीडियो वायरल करने, दिवंगत दत्तक पुत्र को बदनाम करने और उनके बेटों को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई है।

‘राजपूत समाज की बेटी हूं, धमकियों से नहीं डरती’: पूर्व विधायक का पलटवार

इतनी गंभीर धमकी मिलने के बाद भी पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर के तेवर तल्ख हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबाक जवाब देते हुए कहा कि वह इन खोखली धमकियों से बिल्कुल डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने लिखा, “मैं राजपूत समाज की बेटी हूं, न हथियार लेकर चलती हूं और न किसी से डरती हूं। दिन हो या रात, हमेशा जनता के बीच अकेले निकलती हूं। इस तरह की गीदड़ भभकियां मेरे हौसले, हिम्मत और निष्पक्षता को कभी डिगा नहीं सकतीं।” उन्होंने साफ किया कि उनका रोजमर्रा का जनसंपर्क और जनता की समस्याओं को सुनने का काम पहले की तरह जारी रहेगा।

श्रीगंगानगर का पता, पुलिस शिकायत का इंतजार

पत्र भेजने वाले ने अपना नाम ‘मंगल’ लिखा है और खुद को राजपूत बताते हुए राजस्थान के श्रीगंगानगर का पता दर्ज किया है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक की तरफ से इस गंभीर मामले की कोई औपचारिक शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, स्पीड पोस्ट से आई इस खुली धमकी ने इलाके के सियासी गलियारों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल जरूर तेज कर दी है।

और पढ़ें: थलपति विजय सरकार का मास्टरस्ट्रोक! हवाई ईंधन पर घटाया वैट, एयर इंडिया और इंडिगो ने दिल खोलकर जताया आभार| Thalapathy Vijay aviation tax

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds