Badshah की Dulhania ने खोला गुपचुप शादी का राज! ऐसे शुरू हुई थी Love Story! | Badshah Esha Rikhi Wedding

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 12 Jun 2026, 11:18 AM | Updated: 12 Jun 2026, 11:22 AM

Badshah Esha Rikhi Wedding: 9 साल की बेटी, एक तलाक और अब गुपचुप शादी! जी हां, रैपर बादशाह ने रचा ली है दूसरी शादी, और उनकी दुल्हनिया ने खुद इस राज से पर्दा उठाया है। साल 2012 में फेसबुक से शुरू हुई पहली मोहब्बत, 2020 में तलाक और अब 2026 में पंजाबी कुड़ी ईशा रिखी बनीं बादशाह की बेगम! आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई इनकी प्रेम कहानी…

और पढ़ें: बीग बी और जया बच्चन की असली लव स्टोरी, जानें कैसे शुरू हुआ था मोहब्बत का सफर | Amitabh and Jaya Love Story

बादशाह और ईशा रिखी पहली मुलाकात

तो बात है साल 2022 की, जब बादशाह और ईशा रिखी पहली बार अपने एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। पहली मुलाकात में जब दोनों के बीच बातें शुरू हुईं, तो उन्हें पता चला कि फिल्मों और म्यूज़िक को लेकर उन दोनों की पसंद बिल्कुल एक जैसी है। बस फिर क्या था, पहली ही नजर में दोनों की वाइब्स ऐसी मैच हुईं कि दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद करीब 4 साल तक दोनों ने दुनिया की नजरों से छुपकर एक-दूसरे को डेट किया और आखिरकार हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

शादी पर ईशा रिखी ने खुद लगाई मुहर (Badshah Esha Rikhi Wedding)

हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। मार्च 2026 में जब इनकी शादी की तस्वीरें वायरल हुईं, तब भी दोनों चुप रहे। लेकिन अब, जून 2026 में खुद ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर बादशाह को ‘पति देव’ लिखकर इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। दरअसल, एक फैन ने उनसे पूछा कि शादी के बाद भी आप दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते? तो ईशा ने मजाकिया अंदाज में बादशाह को टैग करते हुए लिखा— ‘पति देव (@badboyshah), जनता के मन में कई सवाल हैं। कृपया जल्द से जल्द उनका जवाब दें।’ और साथ ही बादशाह की गोद में बैठी अपनी पहली रोमांटिक तस्वीर भी शेयर कर दी।

Badshah की Dulhania ने खोला गुपचुप शादी का राज! ऐसे शुरू हुई थी Love Story! | Badshah Esha Rikhi Wedding — Nedrick News

क्यों हुआ था तलाख

वैसे आपको बता दें कि यह बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2012 में उन्होंने फेसबुक के जरिए मिली लंदन की जैस्मीन मसीह से शादी की थी। साल 2017 में उनके घर बेटी जेसेमी ग्रेस का जन्म हुआ, जो आज 9 साल की हो चुकी है। लेकिन साल 2020 में कल्चरल डिफरेंस और आपसी मतभेदों के कारण दोनों का तलाक हो गया। बादशाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जैस्मीन भारतीय लाइफस्टाइल में एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं, इसलिए बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए वे अलग हो गए।

आज जेसेमी अपनी मां के साथ लंदन में रहती है और बादशाह अपनी नई नवेली दुल्हन ईशा रिखी के साथ लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू कर चुके हैं। इस खूबसूरत जोड़ी को हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं!

और पढ़ें: जिस धुन को प्रोड्यूसर ने किया था रिजेक्ट! उसी गाने में मिला पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड | Mohammed Rafi First Filmfare Award

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds