झारखंड में नाबालिग के साथ फिर दरिंदगी: घर लौट रही लड़की को पहले छेड़ा, फिर अगवा कर किया गैंगरेप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 19 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

झारखंड से दसवीं क्लास की एक लड़की के साथ गैंगरेप (Jharkhand Rape News) की घटना सामने आई है। कुछ दरिंदों ने दिनदहाड़े लड़की (Minor Girl Raped) को अगवा कर उसके साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। मामला झारखंड के लोहरदगा जिले का है। दरिंदे पहले तो लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे और फिर उन्होंने नाबालिग को किडनैप कर गैंगरेप किया।

घटना मंगलवार शाम की है। जब लड़की अपनी एक दोस्त के साथ किसी रिश्तेदार के यहां से लौट रही थीं। तब शाम के करीब 7 बज रहे थे। इस दौरान कुछ लड़के दोनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। तो इस दौरान लड़की की सहेली मौके से भाग गई। जिसके बाद उन लड़कों ने पीड़िता को अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दोस्त भागकर घर पहुंची और उसने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण तत्काल वहां पहुंचे। एक आरोपी को पकड़ लिया और  उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान बाकी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए 

ग्रामीणों ने जिस आरोपी ग्रामीणों को पकड़ा था, उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही पीड़िता को लोहरदगा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लेकर जाया गया। इस दौरान पुलिस ने 7 लड़कों को हिरासत में लिया, जिसमें में पीड़िता ने 6 की पहचान कर ली और उन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

भंडरा के थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376- डीए, 34, 4/6 पोक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की निगरानी डीएसपी कर रहे हैं। वहीं पुलिस कप्तान प्रियंका मीणा ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच हुई है। मामले का स्पीड ट्रायल होगा।

झारखंड में लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। बीते दिनों ही राजधानी रांची से भी एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। तब मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग को कार में अगवा कर गैंगरेप किया गया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds