Shahid Kareena की लव स्टोरी में कौन बना था "विलेन"? ये थीं इनके ब्रेकअप की असली वजह!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 15 Jan 2022, 12:00 AM
बॉलीवुड में रिश्तों का बनना और बिगड़ना कोई नई बात तो नहीं। आए दिन ही कभी किसी सितारे के लिंकअप तो किसी के ब्रेकअप की खबरें सामने आती ही रहती हैं। लेकिन कुछ जोड़ियां जब अलग होती हैं तो फैंस काफी शॉक्ड हो जाते हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी थीं शाहिद और करीना की भी। 
एक वक्त ऐसा था जब शाहिद और करीना एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों अक्सर ही एक दूजे के साथ नजर आते। फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती थीं। लेकिन फिर अचानक ही शाहिद और करीना की राहें जुदा हो गई।
शाहिद और करीना के लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी 2004 में जब उनकी  फिल्म फिदा आई। मूवी की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच धीरे धीरे कर नजदीकियां बढ़ने लगी। तब करीना शाहिद को बहुत पसंद करने लगीं थीं। उन्होंने शाहिद को प्रपोज भी किया था। एक इंटरव्यू में करीना ने इसके बारे में बताया था कि कई बार उन्होंने शाहिद को कॉल और मैसेज किए, तब जाकर शाहिद ने हां की थी। 
फिर करीना-शाहिद ने एक साथ कई फिल्मों जैसे 36 चाइना टाउन, चुप चुप के में काम किया। ऑनस्क्रीन तो भले ही उनकी जोड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। बॉक्स ऑफिस पर शाहिद करीना की फिल्मों को खास पसंद नहीं किया गया, लेकिन ऑफस्क्रीन इनकी जोड़ी ने छाई हुई थी। फैंस के बीच शाहिद-करीना की जोड़ी काफी पॉपुलर हो रही थीं। दोनों का रिश्ता काफी लाइमलाइट बटोर रहा था। साथ ही इस वक्त शाहिद-करीना का प्यार भी परवां चढ़ रहा था। 
लेकिन फिर इसके बाद 2007 में शाहिद करीना की फिल्म Jab we met, जिससे बड़े पर्दे पर तो धमाका मचा दिया। लोगों को फिल्म बहुत पसंद आई। लेकिन इस मूवी की शूटिंग के दौरान ही शाहिद-करीना की रियल लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। इनके रिश्ते में दरार आना शुरू हो गई थीं। जब वी मेट के बाद शाहिद करीना अपनी अपनी फिल्मों में बिजी हो गए और इसके कुछ समय बाद ही इनका रिश्ता टूट गया। 
अब आते है शाहिद करीना के ब्रेकअप की वजह पर…आखिर क्यों शाहिद-करीना एक दूसरे से अलग हुए? इनके ब्रेकअप की असल वजह क्या थी? कौन इस लव स्टोरी में विलेन बना? अब इस पर बात करते हैं…
वैसे तो शाहिद और करीना ने साफ तौर पर अपने ब्रेकअप की वजह के बारे में कभी नहीं बताया। लेकिन कहा जाता है कि बॉलीवुड की इस क्यूट लव स्टोरी में विलेन कोई और नहीं बल्कि करीना की मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर ही थीं। बताया जाता है कि बबीता और करिश्ता इन रिश्ते से खुश नहीं थे। अक्सर करीना अपने प्रोड्यूसर्स को फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद को कास्ट करने के लिए कहती थीं, जो उनकी मां बबीता को पसंद नहीं आता। बबीता को ये अनप्रोफेशनल लगता है। बबीता अक्सर ही शाहिद और करीना के रिश्ते के बीच Interfere करती थीं। 
शाहिद-करीना की ब्रेकअप की ये भी वजहशाहिद अपनी हर फिल्म की को-स्टार के
साथ नजदीकियां बढ़ाना भी बताया जाता है। शाहिद का नाम अपनी कई कोस्टार जैसे प्रियंका चोपड़ा, अमृता राव, विद्या बालन के साथ जुड़ा चुका है। उनकी इन हरकतों से करीना परेशान हो गई और इसकी वजह से दोनों के बीच झगड़े भी बढ़ने लगे थे। जिसके बाद आखिरकार शाहिद और करीना ने अलग होने का  फैसला कर लिया। 
वैसे करीना और शाहिद के ब्रेकअप को कई साल हो चुके हैं और अब ये दोनों ही अपनी अपनी लाइफ में काफी खुश हैं। एक तरफ करीना पटौदी खानदान की बहू बन गई और सैफ अली खान के साथ Happy Married Life में हैं। तो वहीं शाहिद ने भी मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली और वो दो बच्चों के पिता बन चुके हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds