अब खाने-पीने की चीजों में भी पहुंचा कोरोना, चीन में ड्रैगन फ्रूट में पाया गया वायरस, मचा हड़कंप

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जनवरी 2022, 12:00 AM | Updated: 06 जनवरी 2022, 12:00 AM

चीन ने फैले कोरोना वायरस ने पिछले 2 सालों से भी ज्यादा वक्त से लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। कोरोना बार बार अलग रूप लेकर दुनिया में आता है और तबाही मचाता है। इस बार कोरोना का नया ओमीक्रोन वेरिएंट पूरी दुनिया के लिए खतरा बनकर आया है। भारत समेत कई देशों में इस वेरिएंट का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है। 

कोरोना के अब तक जितने भी वेरिएंट सामने आए, उनमें किसी भी तरह का कोई भी खान-पान की चीजो में वायरस नहीं पाया गया था, लेकिन अब चीन से खाने की चीज में भी कोरोना संक्रमण मिला है। दरअसल, चीन में दावा किया है कि उसके यहां ड्रैगन फ्रुट में कोरोना वायरस पाया गया है, जिसकी वजह से चीन की सुपरमार्केट को बंद करा दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के शहर झेजियांग और जियांग्शी और इसके साथ ही नौ और शहरों में फलों की जांच हुई है। जिसमें जांच करने के बाद फलों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। जिसके बाद  से ही फल खरीदारों को ये आदेश दिया गया है कि वो जल्द से जल्द क्वारंटीन हो जाए और इसके अलावा जो चीजें विदेश से आती है खान-पान की उन सब की भी जांच की जा रही है।

चीन में पिछले हफ्ते ड्रैगन फ्रुट में कोरोना वायरस पाया गया था, जिसके बाद से ही ड्रैगन फ्रूट के आयात पर बैन लगा दिया गया है। चीन के शी-आन शहर में तो पहले से ही कोरोना के केस बढ़ने की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। इसके बाद अब चीन के युझू शहर में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds