ऑनलाइन लूडो खेलते हुए युवक के प्यार में पड़ी शादीशुदा महिला, मिलने के लिए पाकिस्तान तक जाने लगी और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 06 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आजकल मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स खेलने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। मोबाइल पर बहुत से ऐसे खेल होते है, जो ऑनलाइन खेले जाते है, जिन्हें अक्सर युवा खेलते है। ये ऑनलाइन खेल खेलते समय युवा इन खेल में ही दोस्ती भी कर लेते है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया है। अमृतसर में ऑनलाइन लूडो खेलते खेलते एक पाकिस्तानी युवक के प्यार में पड़ गई। महिला युवक से मिलने के लिए इतनी बेकरार थी कि वो इसके लिए सीमा पार करने को तैयार थी। 

दरअसल अमृतसर के जलियांवाला बाग के पास एक महिला को बुधवार की सुबह अटारी के एक वाहन में देखा गया। महिला से वहां खड़े अधिकारीयों ने पूछताछ की तो पता चला कि वो पाकिस्तान में अपने दोस्त से मिलना चाहती है। दरअसल, महिला ने बताया कि 6 महीने पहले फोन पर ऑनलाइन लूडो खेलते वक्त उसकी दोस्ती पाकिस्तान के अली नाम के युवक से दोस्ती हो गई। अली ने ही इस महिला को बताया कि वो कैसे अटारी तक पहुंच सकती है। युवक ने महिला को ये भी कहा कि वो अटारी पर अपने किसी दोस्त को भेजेगा जो उसे उस तक ले आएगा।

मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी। राजस्थान के धौलपुर में वो रहती है और उसका दो साल का एक बच्चा है। महिला का शिनावी बताया जा रहा है। शिवानी बताया कि उस पाकिस्तानी युवक इतनी ज्यादा जान-पहचान हो गई थी कि वो आपस में चैटिंग पर भी बात करने लग गए थे। महिला को उस युवक के बारें में ज्यादा कुछ नही पता था। सिर्फ वो ये जानती थी कि वो पाकिस्तान में रहता है।

एसीपी मनजीत सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। वो राजस्थान से शिवानी को लेने के लिए अमृतसर आ रहे हैं। परिजनों के यहां पहुंचने पर शिवानी को उनके हवाले कर दिया जाएगा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds