29 दिसंबर से हड़ताल पर रहेंगे देशभर के डॉक्टर, बीती रात दिल्ली की सड़कों पर पुलिस के साथ हुई झड़प

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 28 Dec 2021, 12:00 AM

देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, रेजिडेंट डॉक्टर नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी के विरोध में लगातार प्रर्दशन कर रहे हैं। बीती रात उनकी पुलिस से झड़प हो गई, जिसके बाद अब उनके संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

इसको लेकर सोमवार देर रात एसोसिएशन ने एक प्रेस रिलीज में जारी की, जिसमें रेजिडेंट डॉक्टर्स के समर्थन में देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई। इसमें 29 दिसंबर सुबह 8 बजे से पूरे देश में सभी तरीके की स्वास्थ्य सुविधाओं को बंद करने की बात कही है।

दरअसल, दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को अपने आंदोलन को और तेज करते हुए रेजिडेंट डॉक्टरों ने सांकेतिक रूप से अपने ‘एप्रन’ (लैब कोट) लौटा दिए और सड़कों पर मार्च निकाला। इस दौरान सड़क पर पुलिस के साथ डॉक्टरों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस झड़प में उनकी तरफ से कई लोग घायल हुए। 

इस दौरान केंद्र द्वारा चलाए जा रहे सफदरजंग, RML और लेडी हार्डिंग के डॉक्टरों के साथ में दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों के डॉक्टरों ने साथी डॉक्टरों को सपोर्ट करते हुए काम करने से मना कर दिया। जिससे मरीजों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। बता दें कि FAIMA पिछले कई दिनों से  दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

एसोसिएशन की तरफ से ये आरोप लगाए जा रहे है कि पुलिस ने कई डॉक्टरों को हिरासत में भी ले लिया और उन्हें थाने लेकर गई। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। एसोसिएशन के मुताबिक शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारी डॉक्टरों पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया, जिससे काफी डॉक्टर्स घायल हो गए। अपने ट्विटर हैंडल में एसोसिएशन ने पुलिस कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई की तस्वीरें भी पोस्ट की है। इसके साथ ही प्रेस रिलीज जारी करते हुए देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की। इस देशव्यापी हड़ताल से देश में मेडिकल सुविधाओं पर असर पड़ सकता है। वहीं दिल्ली पुलिस की तरफ से  डॉक्टरों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता करने से इनकार किया गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds