तीन बार सलमान खान को सांप ने कांटा और फिर…जानिए आखिर हुआ क्या था?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 27 Dec 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का आज बर्थडे है। सलमान अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है, जिसको लेकर उनके फैंस में भी काफी एक्साइटेड में है। लेकिन सलमान के बर्थडे से ठीक एक दिन पहले ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी को चौंका दिया। खबर आई कि सलमान खान हॉस्पिटल में एडमिट है, वो भी सांप के काटने की वजह से। 

जी हां, बीते दिन सलमान को एक सांप ने काट लिया, जिसकी वजह से ही उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इस खबर के सामने आने के सलमान के तमाम चाहने वाले टेंशन में आ गए भाईजान की हेल्थ को लेकर। हालांकि अपने फैंस की चिंता को दूर करते हुए बीती रात सलमान खान खुद मीडिया के सामने आए और अपनी हेल्थ का अपडेट दिया। इस दौरान सलमान ने सांप के काटने की पूरी घटना के बारे में भी बताया। 

सलमान ने बताया कि उन्हें एक दिन नहीं, बल्कि तीन बार सांप ने काट लिया था, जिसके कारण सलमान की तबियत बिगड़ गई। सलमान ने बताया कि अचानक से मेरे फार्महाउस में न जाने कही से एक सांप घुस आया, जिसको मैं फार्म हाउस से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था. जैसे-तैसे में उस लांप को फार्म हाउस से बाहर ले गया। इस दौरान ही उस सांप ने मुझे लगातार तीन बार काटा।

सांप के काटने के बाद सलमान अस्पताल में 6 घंटे तक भर्ती रहे। जब सलमान को सांप ने काट लिया था तो सब काफी परेशान हो गए थे। वहीं जब सलमान अस्पताल से  एक दम ठीक-ठाक वापस आ गए तो सबकी परेशानी दूर हो गई। अब सलमान बिल्कुल ठीक है और आज सलमान अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds