#HBDSalman: आज करोड़ों कमाने वाले सलमान खान की इतनी थी पहली कमाई, इस काम के मिले थे 75 रुपये

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 27 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दबंग खान यानी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का आज बर्थडे हैं। सलमान 56 साल के हो गए। सलमान ने अपना जन्मदिन हर बार की तरह इस बार भी एक दिन पहले अपने फार्महाउस पनवेल पर सेलिब्रेट किया। सलमान हर साल अपना बर्थडे अपने इसी फार्महाउस पर मनाते हैं। 

बॉलीवुड में सलमान का करियर उतार चढ़ाव से भरा रहा है। बॉलीवुड में सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से डेब्यू किया था, लेकिन सलमान को पहचान मिली उनकी फिल्म मैंने प्यार किया से। आज सलमान के देशभर में करोड़ों फैंस है। साथ ही साथ आज सलमान खान एक फिल्म से करोड़ों कमा लेते है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब सलमान को पूरे तीन साल तक काम नहीं मिला था। सलमान भले ही आज करोड़ों कमाते हो, लेकिन क्या आप भाईजान की पहली कमाई के बारे में जानते हैं?

बॉलीवुड में आने से पहले सलमान ने कई सारे ऐड में भी काम किया। सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली कमाई सिर्फ 75 रुपये थी, जो उन्हें ताज होटल में डांस करने के बाद मिली थी। दरअसल सलमान अपने एक दोस्त के साथ ताज होटल में हो रहे एक शो में गए थे। तब उनको शो में एक डांसर के तौर पर ये 75 रुपये मिले थे।

फिल्म बीवी हो तो ऐसी में काम करने के बाद सलमान को 11 हजार रुपये मिले थे। सलमान के पास आज करोड़ो की दौलत है। सलमान खान मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। ईद हो या दिवाली या फिर सलमान का बर्थडे हर सेलीब्रेशन पर सलमान अपने घर की बालकनी से खड़े होकर अपने फैंस से रुबरु होते है। इसके अलावा सलमान के पास कई सारी लग्जरी कार कलेक्शन भी है। 2019 में फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक सलमान खान की नेट वर्थ 293 मिलियन डॉलर थी। वहीं 2021 के आंकड़े के मुताबिक यह 380 मिलियन डॉलर है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds