Web Series में जैकलीन और सुकेश की लव स्टोरी दिखाने की हो रही तैयारी?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 22 Dec 2021, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की हाल ही में कुछ फोटो सामने आई थी। जिनके वायरल होने के बाद दोनों के कथित रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े हुए। इस बीच ये खबरें भी चलीं कि जैकलीन और सुकेश रिलेशनशिप में थे। अब जैकलीन और सुकेश के इस कथित रिलेशनशिप को लेकर वेब सीरीज बनाने का आईडिया एक ओटीटी प्रोडयूसर  दिमाग में आया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एक ओटीटी निर्माता ने कहा कि सुकेश और जैकलीन की कहानी में उन्हें बहुत रुचि है और इनके रिश्ते का एक काल्पनिक विवरण किया जा सकता है। बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में ED कई बार जैकलीन से पूछताछ कर चुकी है। इस पुछताछ में ये सामने आया कि सुकेश ने जैकलीन को कई सारे महंगे तोहफे भी दिए है, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

इन सभी बातों को ध्यान में रखकर OTT निर्माता इस पर एक सीरीज बनाने की तैयारी में लगे है। इस सीरीज में कौन वो एक्टर और एक्ट्रेस होंगे, जो सुकेश और जैकलीन के किरदार में नजर आएंगे, इसको लेकर विचार अभी चल रहा है। ये फिल्म निर्माता कौन हैं, जो सुकेश जैकलीन की स्टोरी पर वेब सीरीज बनाना चाहते है, फिलहाल इनके नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि देखने वाली बात तो ये होगी कि क्या वो सही में इन स्टोरी पर कोई फिल्म या सीरीज बनाने में कामयाब हो भी पाते हैं या नहीं?

आपको बता दें की जैकलीन का नाम सुकेश से जुड़ने पर जब ईडी ने पुछताछ की तो पता चला की सिर्फ महंगे गिफ्ट्स ही नहीं बल्कि जैकलीन के परिजनों को भारी रकम भी भिजवाई गई। जैकलीन के अलावा इस मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के बाद नोरा की तरफ से बयान जारी किया गया था कि वो इस केस की विक्टिम है। इस बीच एक खबर ये भी सामने आई थी की ईडी की रडार पर कई बॉलीवुड हस्तियां है, जिनसे सुकेश चंद्रशेखर ने संपर्क किया था। हालांकि ये हस्तियां कौन है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds