Pakistan के इस क्रिकेटर पर लगे 14 साल की नाबालिग का बंदूक पर रेप कराने के आरोप, जानिए पूरा मामला?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 21 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

क्रिकेटर्स का विवादों से काफी गहरा नाता रहता है। अक्सर ही कई क्रिकेटर्स किसी ना किसी वजह विवादों का हिस्सा बने रहते है। इसमें अब एक नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर यासिर शाह का भी जु़ड़ गया है। यासिर शाह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया है और इस दौरान उन पर जो आरोप लगे वो बेहद ही गंभीर है। पाकिस्तानी गेंदबाज पर 14 साल की एक नाबालिग से बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म करवाने के आरोप लगे है।

टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय यासिर के खिलाफ इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ। 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार और उत्पीड़न में शामिल होने के आरोप उन पर लगाए गए हैं। FIR में कहा गया कि यासिर के दोस्त फरहान ने बंदूक की नोंक पर नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और साथ ही उसे प्रताड़ित भी किया। इसके अलावा उसने घटना का वीडियो तक बना लिया।

लड़की के आरोपों के मुताबिक इसके बाद उन्होंने Whatsapp से यासिर शाह से संपर्क किया और उनके दोस्त की इस करतूत के बारे में बताया। तो यासिर ने उनकी मदद करने की जगह मजाक बनाया। साथ ही ये भी कहा कि उन्हें कम उम्र की लड़कियां बेहद पसंद है। आरोप ये भी लगाए गए कि इसके बाद यासिर शाह ने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि वो अगर पुलिस के पास गई तो इसका उसे खामियाजा भुगतना होगा। यासिर ने उनसे कहा था कि वो एक पॉवरफुल व्यक्ति हैं और कई बड़े अधिकारियों को वो जानते हैं।

लड़की ने ऐसे आरोप लगाए है कि यासिर और उनका दोस्त फरहान मिलकर कई नाबालिग लड़कियों का बलात्कार कर चुके है। साथ ही वीडियो भी बनाए है। पीड़ित लड़की 10वीं की स्टूडेंट है। वो पहले से ही यासिर शाह को जानती थी। 

लड़की ने कहा कि वो यासिर के घर पर ही फरहान से मिली थी। उसने फोन पर उससे बातचीत भी की थी। एक दिन ट्यूशन से लौटते वक्त फरहान उसको टैक्सी से कही पर लेकर चला गया। जहां उसने उसके साथ रेप किया और फिर किसी को इसके बारे में बताने पर हत्या करने की भी धमकी दी। आरोप है कि फरहान ने उसको ब्लैकमेल कर दोबारा रेप किया। 

लड़की ये भी दावा कर रही है कि मामले को दबाने के लिए यासिर ने उसे एक फ्लैट और 18 साल की होने तक उसका खर्च उठाने का ऑफर दिया था। वहीं यासिर पर कई लड़कियों को ऐसे जाल में फंसाने की बात सामने आई है।

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ये मामला सामने आने के बाद इसको लेकर एक बयान भी दिया, जिसमें कहा गया कि मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट में शामिल एक खिलाड़ी पर कुछ आरोप लगने का मामला संज्ञान में आया। PCB मामले में सारी जानकारी जुटाकर रिएक्शन देने की बात कह रही है। 

बता दें कि यासिर शाह पाकिस्तान के गेंदबाज हैं। वो पाकिस्तान टीम के लिए अब तक 46 टेस्ट, 25 वनडे और 2 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 235 टेस्ट विकेट लिए। आखिरी बार वो इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दिए थे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds