Trending

Whatsapp पर भेजा फैमिली ग्रुप में ऑडियो मैसेज और ढाई साल की बेटी के साथ टांके में कूदी महिला, जानिए पूरा मामला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 15 Dec 2021, 12:00 AM

राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जालोर जिले में एक महिला अपनी ढाई साल की बेटी के साथ पानी से भरे टांके में कूद गई और जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपने व्हाट्सऐप पर फैमिली ग्रुप में एक ऑडियो मैसेज भी भेजा था, जिसमें उसने अपने पति के अवैध संबंधों का खुलासा किया। दरअसल, महिला के पति का अफेयर चल रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने बेटी के साथ मौत को गले लगा लिया। 

पुलिस ने मुताबिक सांचौर की रहने वाली  प्रकाश देवी (32) ने अपनी ढाई साल की बेटी आर्या के साथ टांके में कूदकर सुसाइड कर ली। ये घटना मंगलवार शाम की है। दो दिन पहले ही महिला  रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए सांचौर से बलवाना अपने सास ससुर के पास आई हुई थी। मंगलवार को जब परिजन किसी काम के चलते घर से बाहर गए तो प्रकाश देवी अपनी बेटी के साथ अकेली थी। इसी दौरान उन्होंने अपने फैमिली व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक वॉइस मैसेज भेजा और अपनी बेटी को गोद में लेकर घर के बाहर बने पानी भरे टांके में कूद गई।

ऑडियो मैसेज में प्रकाश देवी ने बताया कि उसके पति अशोक कुमार का जयपुर की रहने वाली एक महिला पटवारी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। जिसकी वजह से पति 6 महीनों से उससे बात नहीं कर रहा था। महिला ने अपने सास ससुद को निर्दोष बताया। साथ में अपने पिता और मायके वालों से कहा कि वो रोए नहीं। साथ ही महिला ने उसके 4 साल के बेटे का ध्यान रखने की भी बात कही। 

ऑडियो मैसेज सुनने के बाद प्रकाश देवी के ससुरालवाले दौड़ पड़े। जब वो घर पहुंचे तो वहां पर कोई नहीं था। चारों तरफ देखा और फिर जब वो टांके के पास गए तो वहां उन्हें महिला और ढाई साल की बेटी का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी सांचौर में पटवारी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds