Trending

घर में महिला को बनाया बंधक, फिर 3 लोगों ने किया गैंगरेप…दिल्ली से फिर सामने आई झकझोंर देने वाली घटना!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Dec 2021, 12:00 AM | Updated: 12 Dec 2021, 12:00 AM

देश की राजधानी दिल्ली से एक बार फिर गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला का आरोप है कि 3 लोगों से घर में घुसकर उसे बंधक बना लिया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना जब महिला ने दी, तो पुलिस फौरन ही वहां पहुंची। पुलिस जब वहां आई, तो घर पर ताला लगा हुआ था और महिला नग्न अवस्था में घर पर थी। बताया जा रहा है कि आरोपी बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए थे। 

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि पीड़ित महिला ने 29 अक्टूबर को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी दानिश नाम के व्यक्ति के खिलाफ। आरोप लगाए गए कि दानिश राणा उर्फ ईनाम पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने और धर्म छिपाकर उससे शादी करने के आरोप लगाए। पीड़िता मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वो ईनाम नाम के शख्स के घर में रहा करती थी।  

अब महिला पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपों के अनुसार पीड़िता ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद दानिश के इशारों पर ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जब महिला सब्जी लेकर घर आई, तो इस दौरान 3 लोगों ने पीछे से उसको धक्का दिया और फिर मुंह दबा दिया। साथ ही हाथ-पैर भी बांध दिए। इसके बाद बारी बारी से रेप किया। घटना के बाद आरोपी बाहर से ताला लगाकर वहां से भाग गए। फिर महिला ने किसी तरह अपने हाथों को खोला और पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया और इसकी जांच में जुटी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds