7 लाख घरों में बंटेंगे 16 लाख लड्डू, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन को ऐतिहासक बनाने के लिए हो रही ये तैयारियां!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

13 दिसंबर का दिन काशी के लिए काफी खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचने वाले हैं और वो इस दौरान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर जारी हैं। पूरी काशी को सजाया जा रहा है। 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारियां हो रही है। इस दौरान कहीं पर लोक संगीत पर डांस किया जा रहा है, तो कहीं लाखों लड्डू लोगों के घरों में बांटने की तैयारियां भी चल रही है। जानकारी के मुताबिक कॉरिडोर के लोकार्पण के दौरान काशी के 7 लाख घरों में 16 लाख लड्डू बांटने की योजना है। 

इन लड्डूयों को बनाने में 14 हजार किलो बेसन, 7 हजार किलो देसी घी और 7 हजार किलो चीनी का इस्तेमाल होगा। लड्डू बनाने का काम अलग अलग जगह चल रहा है, जिसमें कई लोग जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि 7 लाख घरों में 2-2 लड्डू बांटे जाएंगे। 

विश्वनाथ कॉरिडोर को इतना भव्य बनाने की कोशिश हो रही है कि पूरी दुनिया इसे देख सके और लोग सालों साल तक इसे याद रखें। इस दौरान गंगा के दोनों किनारे लगभग 11 लाख दीप रोशनी बिखेरेंगे। सरकारी भवनों को भी रोशनी से सजाने की तैयारी है। मंदिरों को भी खूबसूरत तरीके से सजाया जा रहा है। 

लोगों से अपील की गई है कि वो अपने घरों में लाइटिंग और उद्घाटन के दौरान अपने घर पर दीये जलाएं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई।  

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास 2019 आम चुनावों से पहले किया था। अब कल यानी 13 दिसंबर को कॉरिडोर का उद्घाटन हो रहा है। कॉरिडोर के जरिए गंगा घाट से सीधे काशी विश्वनाथ के दर्शन हो सकेंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds