खूबसूरती में जो कभी Aishwarya Rai को देती थीं टक्कर, वो एक्ट्रेस प्रिया गिल आखिर कहां गायब हो गई?

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 12 दिसम्बर 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 12 दिसम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

1999 में आई एक फिल्म, जो अभी भी टीवी पर आ जाए तो दर्शक इसे अब भी उतनी ही उत्सुकता से देखते है जितना कि तब देखते थे जब ये रिलीज हुई थी। एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और प्यार की तलाश और उससे मिलने की तड़प को बड़ी ही खूबरसूरती से दर्शाया गया था फिल्म सिर्फ तुम में। ये 1999 की एक हिट फिल्म रही, जिसके बाद पहली बार दर्शकों ने पहचाना खूबसूरत और मासूम एक्ट्रेस प्रिया गिल को। मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सेकेंड रनरअप रही प्रिया गिल शाहरुख खान और ऐश्वर्या की फिल्म जोश में भी नजर आई थी, लेकिन काफी लंबे समय से वो बड़े पर्दे से गायब हैं। हिंदी भोजपुरी, और साउथ की फिल्में करने के बावजूद भी प्रिया गिल आज गुमनाम है। कहां है प्रिया गिल… और क्यों वो अचानक लापता हो गई?

आज हम आपको प्रिया गिल की बारे में ही कुछ खास बातें बताएंगें। साथ ही ये भी बताएंगें की इन दिनों प्रिया आखिर हैं कहां?

मिस इंडिया में रही सेकेंड रनर अप

प्रिया गिल का जन्म 9 दिसंबर 1975 में पंजाब में एक सिख परिवार में हुआ था। प्रिया बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग करना चाहती थी, उनके पिता आर्मी में थे। कॉलेज के दौरान प्रिया गिल ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसके बाद प्रिया ने 1995 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां वो सेकेंड रनरअप रही थी। इसी दौरान अमिताभ बच्चन के बनाए प्रोडक्शन हाउन एबीसीएल कॉरपोरेशन ने एक टेलेंट हंट की शुरुआत की, जहां पर प्रिया को 1996 में इसी बैनर तले बनने वाली फिल्म तेरे मेरे सपने में काम करने का मौका मिला। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई।

प्रिया को मिली पहचान लेकिन फिर

इसके बाद 1998 में आई श्याम घनश्याम भी फ्लॉप हो गई, लेकिन 1999 प्रिया के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। बोनी कपूर के बैनर तले बनी फिल्म सिर्फ तुम में प्रिया गिल के साथ सुष्मिता सेन, जैकी श्राफ, संजय कपूर जैसे बड़े कलाकार भी थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। हालांकि लगा था कि इस फिल्म के बाद प्रिया गिल का करियर काफी तेजी से छलांग लगाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। प्रिया को कई साउथ की फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। साथ प्रिया ने हिंदी के साथ साथ पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी किस्मत को आजमाया था, लेकिन कहीं भी प्रिया को सफलता नहीं मिली। 2004 में आई जोश उनकी अंतिम सफल फिल्म थी। प्रिया अंतिम बार 2006 में आई फिल्म भैरवी में नजर आई थी, जिसके बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गई।

आजकल हैं कहां प्रिया गिल?

इसके बाद प्रिया गिल काफी कम कैमरे में कैद हुई। वो एक बाद पंजाब के एक गुरुद्वारे में बच्चों को खाना खिलाते नजर आई थी, लेकिन मीडिया ने प्रिया गिल का मजाक बनाते हुए ये कह दिया कि प्रिया गिल के पास खाने के लिए भी खाना नहीं है इसलिए वो अब गुरुद्वारे में खा रही हैं। प्रिया दुबई में भी एक बार नजर आई थी, जहां वो अपने परिवार के साथ थी, एक फैन ने प्रिया की तस्वीर को शेयर किया था। लेकिन जब गुरुद्वारे वाली बात का मीडिया ने मजाक उड़ाया तो प्रिया को काफी बुरा लगा और वो उसके बाद से ही लाइमलाइट से गायब है। सोर्सेज की मानें तो इस वक्त प्रिया डेनमार्क में रहती है, जहां वो शादी करके अपने पति और बच्चों के साथ एक सिंपल जिंदगी बिता रही हैं। हालांकि इस बात के पुख्ता कोई सबूत नहीं है और न ही प्रिया ने इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है, इसलिए ये पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि प्रिया गिल अभी कहां है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds