रणबीर कपूर की Ramayana ने पहले दिन की इतनी कमाई, उड़ जाएंगे होश

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Ramayana box office collection: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर को टक्कर देने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद रणबीर कपूर ही निकले! जी हां, जिस महाबजट फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार था, उस ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही अपने पहले ही दिन ‘एनिमल’ के रिकॉर्ड को पानी-पानी कर दिया है। भारत के सिनेमाघरों से लेकर नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस तक, यह फिल्म हर जगह कमाई के नए कीर्तिमान बना रही है। आज के इस वीडियो में हम बात करेंगे ‘रामायण’ के पहले दिन के उन हैरान करने वाले आंकड़ों की, जिसने इतिहास रच दिया है।

और पढ़ें: Bhuvan Bam हंसाने के लिए एक बार फिर तैयार, Dhindora Season 2 का बड़ा धमाका

Ramayana ने की 64.85 करोड़ की कमाई

तो चलिए बिना किसी देरी के सीधे चलते हैं नंबर्स पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में पूरे 64.85 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई की है! और इसी के साथ रणबीर कपूर ने अपने ही करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले रणबीर की ‘एनिमल’ ने 63.80 करोड़ कमाए थे, जिसे ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही पछाड़ दिया। सिर्फ इतना ही नहीं दोस्तों, इस फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ के 57 करोड़ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को भी धूल चटा दी है!

इंटरनेशनल मार्केट भी बजा Ramayana का डंका

अब बात करें इंटरनेशनल मार्केट की तो, वहां भी ‘रामायण’ का डंका बजा है! खासकर नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तहलका मचा दिया है। प्रीमियर और पहले दिन के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म ने विदेशी सरजमीं पर ताबड़तोड़ कमाई की है और सभी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अगर भारत और ओवरसीज दोनों को मिला दिया जाए, तो ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार ही नहीं कर चुका है, बल्कि यह पूरे 127.50 करोड़ पर जा पहुंचा है! जी हां, पहले ही दिन 127.50 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई करके इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है!

लेकिन, इस छप्परफाड़ कमाई के पीछे ट्रेड एनालिस्ट एक बहुत बड़ा कारण मान रहे हैं—और वो है टिकट की कीमत! हालांकि हर शहर और थिएटर में दाम अलग हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रामायण’ की एवरेज टिकट प्राइस (Average Ticket Price) ‘एनिमल’ के मुकाबले लगभग दोगुनी रही है! यानी महंगे टिकट होने के बावजूद, दर्शकों का क्रेज ऐसा था कि थिएटर्स हाउसफुल नजर आए।

इतिहास रच पाती है या नहीं?

हालांकि, भले ही रणबीर ने अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, लेकिन ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के दो सबसे बड़े ऑल-टाइम रिकॉर्ड्स को तोड़ने से चूक गई। यह फिल्म शाहरुख खान की ‘जवान’ के 75 करोड़ और इस साल की सबसे बड़ी ओपनर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के 102 करोड़ के पहले दिन के आंकड़े को पार नहीं कर सकी।

खैर, अब देखना यह है कि क्या नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये इस फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच पाती है या नहीं? वैसे, क्या आपने ‘रामायण’ थिएटर्स में देख ली है? आपको रणबीर कपूर का लुक और एक्टिंग कैसी लगी? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds