भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 02 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य सभा सांसद,भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, कुशल संगठनकर्ता, सहज, सरल कार्यकर्ताओं  के अतिप्रिय आदरणीय जे.पी.नड्डा भाई जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनन्त शुभकामनाएं। सदा स्वस्थ,प्रसन्न व दीर्घायु हों।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं — NEDRICK NEWS

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,राज्य सभा सांसद,भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, आदरणीय जे पी नड्डा भाई जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अनन्त शुभकामनाएं। सदा स्वस्थ,प्रसन्न व दीर्घायु हों!…

जगत प्रकाश नड्डा जी एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सांसद हैं। पटना में 1960 में जन्में जगत प्रकाश नड्डा ने बीए और एलएलबी की परीक्षा पटना से पास की थी और शुरु से ही वे एबीवीपी से जुड़े हुए थे। वे पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये थे। उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं!.

वे 1994 से 1998 तक विधानसभा में पार्टी के नेता भी रहे। इसके बाद वे दुबारा 1998 में विधायक चुने गये। इस बार उन्हें स्वास्थ्य और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया!.

2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में उन्हें वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया। 2012 में जेपी नड्डा को राज्यसभा का सांसद चुना गया। मोदी सरकार में 20 जनवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आज उनके जन्मदिन पर उन्हें अशेष बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds