जानिए कैसा रहेगा 02 दिसंबर को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 02 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 02 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा… 

मेष राशि- मन प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख से बीतेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। मन में शान्ति रहेगी। सफलता के मार्ग खुलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से काम के हालात सुधरेंगे। आय बढेगी, म‍ित्रों से मुलाकात होगी। 

वृषभ राशि- मानसिक शान्ति‍ पाने की कोशिश करें। वाहन सुख मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान से बचें। आत्‍मविश्वास बढेंगा, अति उत्‍साही होने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। सेहत पर ध्‍यान दें। 

मिथुन राशि–  कला या संगीत में मन लग सकता है। नौकरी में  बदलाव हो सकते हैं।  पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। वाहन ध्यान से चलाएं। सन्तान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें।

कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वाहन ध्यान से चलाए। नौकरी में सीनियर के सहयोग और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार अपने बलबूते पर कर पाएंगे। रोजमर्रा के काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। यात्रा पर जाना हो सकता है। 

सिंह राशि- दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है। किसी दूसरे स्‍थान पर जाने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मेहनत ज्यादा करने पर कामयाबी अच्छी मिलेगी। विदेश यात्रा पर जाने संयोग बन रहे हैं।  

कन्या राशि-  मानसिक तनाव दूर करने के लिए पुराने दोस्तों से मिले। सेहत से संबंधी परेशानी से मुक्‍ति‍ मि‍लने के आसार हैं। व्यर्थ के बहस में न पडे। अपनी भावनाओं को काबू में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक होने पर बात आगे न बढाएं। धन खर्च पर काबू करें।

तुला राशि–  मन अशान्त रहेगा, भगवान में मन लगाएं। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। परिवार का साथ न छोडें।  शैक्षिक कार्यों में कामयाबी मिलेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च करने पर मन शान्त रह सकता है। मीठे खानपान में मन ज्यादा होगा।  

वृश्चिक राशि-  किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। मन में निराशा और असन्तोष न आने दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन में बदलाव के आसार हैं। घरेलू समस्‍याएं कम होंगी। 

धनु राशि- खर्चों में वृद्धि होगी तो उस पर काबू करने की कोशिश करें। नौकरी में तरक्की के मौके न गंवाएं।  कारोबार में कठिनाइयां होंगी पर सूझबूझ से उसे दूर किया जा सकता है। सेहत संबंधी परेशानी को दूर कर लें नहीं तो बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।

मकर राशि- गुस्से पर काबू रखें, बनी बात बिगड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलने से काम बन सकता है। अचानक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। मेहनत में कमी न करें। खान-पान मन ज्यादा रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर निकलें। 

कुंभ राशि-   दाम्पत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी उठाने से पीछे न रहें। मान-सम्मान में पहले से ज्यादा वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी में नई कामयाबी मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए भगवान का ध्यान करें। 

मीन राशि– आत्‍मविश्वास में कमी न लाएं । पारिवारिक जीवन सुखमय बनाने के लिए परिवार को समय दें। धार्मि‍क यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी संबंधी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत में कमी न करें।  स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखें।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds