Trending

Karan Singh Grover: 44 साल के इस बॉलीवुड हीरो ने की 3 शादी, 2 तलाक, जानिए उनके इश्कबाजी के किस्से

[nedrick_meta]

Karan Singh Grover: वेल कई बार आपने सुना होगा कि बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्ते बिल्कु कपड़ो की ही तरह ही बदले जाते है.. ऐसे बहुत कम मिलेंगे जो पूरी इमानदारी से अपने रिश्ते को निभा रहे हो.. धोखा, बेवफाई और फिर रिश्तों का टूटना काफी आम है, मगर बावजूद इसके कुछ लोगो के इश्कवाजी के चर्चे अक्सर हो ही जाते है, उन्ही में से एक स्टार है टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काफी नाम कमाने वाले एक्टर करण सिह ग्रोवर..

करण सिह ग्रोवर के जिन्दंगी के रोचक किस्से

करण सिंह ग्रोवर टीवी हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री, किसी पहचान के मोहताज तो नहीं है लेकिन फिर भी अगर कुछ लोग उन्हें न पहचान पा रहे है तो उनकी पहचान राज एक्ट्रेस बिपासा बासु के पति के रूप में की जा सकती है। बिपासा के भले ही वो पहले पति हो लेकिन करण के लिए बिपासा कोई उनका पहला प्यार या पहली पत्नी नहीं थी। करण की इश्कबाजियों के किस्से पूरे मनोरंजन जगत में फैले हुए है। अपने इस लेख में करण सिह ग्रोवर से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक किस्से को जानेंगे साथ ही कैसी चल रही है करण की तीसरी शादी।

जल्दबाजी में लिया शादी का फैसला

23 फरवरी को करण अपना 44वा जन्मदिन मना  रहे है, 2004 में बालाजी टेलीफिल्म के बैनर तले बने शो कितनी मस्त है जिंदगी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले करण सिंह ग्रोवर को असली पहचान 2007 के शो दिल मिल गए से मिली थी। शो के दौरान ही उन्हें एक्ट्रेंस श्रद्धा निगम से प्यार हो गया और दोनो ने शादी भी कर ली थी, लेकिन अचानक दोनो का लगा कि शादी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया तो 10 महीने बाद ही तलाक भी हो गया.. मतलब एक साल भी नहीं टिका ये रिश्ता.. लेकिन करण अपनी आशिक मिजाजी में कहां पीछे रहने वाले थे।

जेनिफर से शादी के बाद करण की किस्मत चमकी

दिल मिल गए शो में ही उनकी मुलाकात हुई जेनिफर विंगेट से…जेनिफर विंगेट की खूबसूरती और मासूमियत पर करण का दिल आ गया, औऱ करण ने फिर से जेनिफर से 2012 में दूसरी शादी कर ली.. लेकिन तब शायद जेनिफर को ये नहीं पता था कि जो एक पत्नी से अलग हो गया वो जेनिफर के साथ कितने समय तक रहता.. लेकिन जेनिफर से शादी के बाद करण की किस्मत चमक गई…करण ने फिल्मों में डेब्यू 2008 में ही कर लिया था लेकिन करण को इस बार बड़े बजट की फिल्म मिली..और मौका मिला।

बिपासा बासु से की तीसरी शादी

बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाने का.. बिपासा बासु के साथ.. लेकिन बिपासा पर उनका दिल आता उससे पहले उनका दिल आ गया टीवी शो कूबूल है में उनकी को स्टार सुरभि ज्योति पर.. सोर्सेज की माने तो करण ने सुरभि को काफी मनाने की भी कोशिश की लेकिन सुरभि ने घास नहीं डाली.. और फिर मिला बिपासा के साथ काम करने मौका.. 2012 में करण ने भले ही जेनिफर से शादी कर ली थी, लेकिन बिपासा के साथ काम करते करते उन्हें बिपासा पसंद आ गई.. लेकिन इस बार बिपासा ने भी हरी झंडी दिखा दी।

बस फिर क्या था, 2014 में करण ने फिर से जेनिफर से तलाक ले लिया.. और 2016 में बिपासा से शादी कर ली.. यानि की बिपासा की पहली और करण की तीसरी शादी। बिपासा बासु से शादी के बाद अटकलो का बाजार गर्म हो गया कि ये शादी कितने दिन टिकेगी.. लेकिन बिपासा ने अपनी शादी बचाने के लिए करियर से समझौता कर लिया.. और 2022 में वो एक बेटी देवी बासु सिंह की मां बनी। करण और बिपासा का रिश्ता अभी भी काफी अच्छा चल रहा है। जो कहीं न कहीं बिपासा बासु के फैंस के लिए काफी राहत की खबर है.. वैसे आपसे पूछना चाहते है कि क्या बिपासा बासु का करण के लिए अपने करियर को दाव पर लगाने का फैसला सही था।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds