Rajinikanth and Kamal Haasan reunion: 47 साल का सूखा खत्म! जब एक साथ दिखे थलाइवा और बॉस, फैंस बोले- इतिहास रच दिया

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Rajinikanth and Kamal Haasan reunion: क्या हो जब तलाइवा और बॉस एक साथ स्क्रीन पर नजर आयें, तो क्या होगा..बिल्कुल फैंस के दिलों की धड़कने तो बढ़ना तय है। और इस बार ये धड़कने बढ़ाने वाले है साउथ फिल्मों के दो सुपरस्टार – रजनीकातं और कमल हासन। दोनो 47 सालों के बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे है और उनकी अपकमिंग फिल्म KHxRK का प्रोमो सामने आया है।

डायेरेक्टर नेल्सन दिलिप कुमार

दोनो एक्टर के जबरदस्त स्वैग को देखकर आप हिंदी फिल्मों की जोड़ियों को ही भूल जायेंगे। इतना ही नहीं दोनो को साथ देखने के बाद फैंस एक बार फिर से 70-80 के दशक में पहुंच जायेंगे… जी हां, साउथ के दोनो सुपरस्टार को करीब 47 सालों के बाद एक साथ लाने वाले डायेरेक्टर है नेल्सन दीलिप कुमार। करीब साढे तीन मिनट के इस प्रोमो में दोनो एक्टर जबरदस्त लुक में है, उन्हें देखकर ये लग ही नहीं रहा है दोनो ही रोज 70 प्लस हो चुके है।

प्रोमो में दोनो एक्टर से पहले फिल्म के डायेरेक्टर नेल्सन दिलिप कुमार नजर आ रहे है, फिर एंट्री होती है म्यूजिक कंपोजर अनिरूद्ध की, वहीं एक रूम में कमल हासन कपड़ो का सेलेक्शन करते नजर आते है तो वहीं अगले सीन में रजनीकात जूते सेलेक्ट करते नजर आ रहे है। दोनो का लुक किसी गैंगस्टर से कम नजर नहीं आ रहा है। रेड जॉइंट मूवीज के बैनर तले बनने वाली फिल्म KHxRK मे दोनो के एक साथ चलते हुए देखना पूरी तरह से ग्लैमरस लग रहा है।

रीलिज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं

साथ ही एक गैराज में ग्लेमर के बीच दोनो एक्टर का स्टाइलिश अंदाज में खूबसूरत हसीनाओं के बीच से निकलना फैंस के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। हालांकि अभी तक केवल दोनो की अपकमिंग फिल्म की अलाउंसमेंट दिखाई गई है, ये फिल्म की रीलिज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। हालांकि सोर्सेज की माने तो ये फिल्म नेक्स ईयर 2027 में पोंगल के मौके पर रीलिज हो सकती है, लेकिन ये तो तय है कि रजनीकांत और कमल हासन को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड है।

बता दें कि रजनीकांत और कमलहासन अंतिम बार 1979 में आई फिल्म निनैथाले इनिक्कुम में नजर आये थे। कमल हासन ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए अपनी और थलाइवा की 50 साल की दोस्ती का जश्न कहा है। 70 और 80 के दशक में तो दर्शको को ये जोड़ी कई बार साथ देखने को मिली लेकिन आज के फैंस के लिए ये बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होने वाला है।

प्रोमो के दमदार और नचा देने वाले म्यूजिक

वहीं फिल्म का म्यूजिक कितना दमदार होने वाला है वो प्रोमो के दमदार और नचा देने वाले म्यूजिक को सुन कर अंदाजा हो ही गया होगा। दोनो की कैमिस्ट्री काफी दमदार है, इस जोड़ी के आने के बाद तमिल सिनेमा एक नये आयाम पर पहुंचने वाला है। रजनीकांत वर्सेज कमल हासन को एक साथ देखने के लिए अभी से फैंस की दिलों की धड़कने बढ़ गई है, अब तो इंतजार है फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर आने का.. देखना तो ये होगा कि रजनी की बाकि फिल्मों की ही तरह से कौन से नए रिकॉर्ड बनाने वाली है। वेल क्या आपने ये प्रोमो देखा।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds