Cyber Crime Against Minor: 14 साल की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज खुलासा, ‘समीर’ बनकर चैट करने वाला निकला 53 साल का शख्स

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

Cyber Crime Against Minor: एक 14 साल की नौवीं कक्षा की छात्रा रूही की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शुरुआत में परिवार को समझ नहीं आ रहा था कि पढ़ाई में अच्छी और सामान्य व्यवहार करने वाली बच्ची आखिर ऐसा कदम क्यों उठाएगी। पिता को यकीन नहीं हो रहा था कि उनकी बेटी बिना किसी वजह के जान दे सकती है। इसी शक ने पूरे मामले की परतें खोल दीं।

और पढ़ें: Uttar Pradesh News: मेरठ में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार! फर्जी पासपोर्ट, दो वोटर आईडी और जासूसी के आरोपों से मचा हड़कंप

निजी जासूस की एंट्री, शुरू हुई डिजिटल जांच (Cyber Crime Against Minor)

सच जानने के लिए रूही के पिता ने एक निजी जासूस की मदद ली। जासूस ने पुलिस से अनुमति लेकर रूही का मोबाइल फोन और लैपटॉप मंगवाया। शुरुआती डेटा एनालिसिस में कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया। न कोई सुसाइड नोट, न कोई साफ वजह।

रूही पढ़ाई में तेज थी और परिवार के अनुसार किसी तनाव में भी नहीं दिख रही थी। मामला जितना शांत दिख रहा था, उतना था नहीं।

डिलीट डेटा से खुला राज

जांच आगे बढ़ी तो जासूस ने डिलीट किया हुआ डेटा रिकवर किया। इसी दौरान कुछ चैट्स सामने आईं। ये बातचीत 17 साल के ‘समीर’ नाम के एक लड़के से थी। पहली नजर में ये सामान्य दोस्ताना बातचीत लगी, लेकिन कुछ बातें असामान्य थीं।

जासूस ने ‘समीर’ का सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगाला। पता चला कि उसका ज्यादातर फ्रेंड सर्कल भारत के बाहर का था। प्रोफाइल की लोकेशन भारत दिखाई जा रही थी, लेकिन तकनीकी जांच में सामने आया कि वह VPN के जरिए अपनी लोकेशन बदल रहा था।

फर्जी नंबर और संदिग्ध गतिविधियां

सोशल मीडिया पर दर्ज मोबाइल नंबर ओडिशा के एक किसान के नाम से रजिस्टर्ड था, जो बाद में फर्जी पाया गया। उस नंबर से कोई कॉल या मैसेज रिकॉर्ड नहीं मिला। सिर्फ इंटरनेट एक्सेस के लिए VPN का इस्तेमाल किया जा रहा था।

जासूस ने तीन महीने के आईपी लॉग खंगाले। इसी दौरान एक लिंक मिला, जिससे ‘समीर’ ने Domino’s से पिज्जा ऑर्डर किया था। यही सुराग अहम साबित हुआ।

पिज्जा डिलीवरी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जासूस ने संबंधित तारीख और समय का डिलीवरी एड्रेस निकलवाया। पता मिलने के बाद पुलिस ने उस स्थान पर छापा मारा। वहां 53 साल का नागेश नाम का व्यक्ति मिला।

पूछताछ में नागेश ने कबूल किया कि वही ‘समीर’ बनकर रूही से चैट करता था। उसने सोशल मीडिया के जरिए पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर उसे होटल में मिलने बुलाया।

ब्लैकमेलिंग से टूटी छात्रा

जब रूही होटल पहुंची और सामने नागेश को देखा तो वह घबरा गई। आरोप है कि इसी दौरान नागेश ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

लगातार मानसिक दबाव और डर के चलते रूही ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने नागेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अभिभावकों के लिए चेतावनी

यह मामला एक बार फिर इंटरनेट की दुनिया के खतरों की याद दिलाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिग बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना और उनसे खुलकर संवाद करना बेहद जरूरी है।

साइबर अपराधी फर्जी प्रोफाइल, VPN और नकली नंबरों के जरिए अपनी पहचान छिपा लेते हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

रूही की मौत ने एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया, लेकिन यह घटना समाज के लिए एक सख्त संदेश भी छोड़ गई है सतर्क रहें, बच्चों को जागरूक करें और इंटरनेट के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।

और पढ़ें: Dwarka Scorpio accident news: “23 साल अकेले पाला था…”, द्वारका में बिना लाइसेंस स्कॉर्पियो चला रहे छात्र ने छीनी बेटे की जान, मां का दर्द छलका

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds