Dwarka Scorpio accident news: “23 साल अकेले पाला था…”, द्वारका में बिना लाइसेंस स्कॉर्पियो चला रहे छात्र ने छीनी बेटे की जान, मां का दर्द छलका

Nandani | Nedrick News Dwarka Published: 16 फ़रवरी 2026, 08:18 PM Updated: 16 फ़रवरी 2026, 08:21 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Dwarka Scorpio accident news: दिल्ली के उपनगरी द्वारका साउथ इलाके में 3 फरवरी की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास करीब 11:50 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले सड़क किनारे खड़ी टैक्सी को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे स्पोर्ट्स बाइक सवार युवा कारोबारी को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार साहिल धनेशरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

और पढ़ें: Noida Couple Murder Case: नोएडा में कार के भीतर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, 15 साल की प्रेम कहानी खत्म

कैसे हुआ हादसा? (Dwarka Scorpio accident news)

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 19 वर्षीय अक्षत्र सिंह अपनी बहन के साथ स्कॉर्पियो से घर लौट रहा था। चश्मदीदों का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। सबसे पहले स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी टैक्सी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टैक्सी में उस वक्त चालक अजीत सिंह बैठे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन हादसा यहीं नहीं रुका।

टक्कर के बाद भी स्कॉर्पियो आगे बढ़ती रही और सामने से आ रहे स्पोर्ट्स बाइक सवार साहिल धनेशरा को सीधी टक्कर मार दी। साहिल बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और स्कॉर्पियो उन्हें कुचलते हुए निकल गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए और साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आरोपी के पास नहीं था लाइसेंस

जांच में सामने आया कि अक्षत्र सिंह के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। यानी वह बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहा था। हालांकि मेडिकल जांच में यह साफ हुआ है कि हादसे के समय वह नशे में नहीं था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अक्षत्र के पिता नरेंद्र कुमार सिंह का द्वारका सेक्टर-19 में ‘ढींगरा एक्सप्रेस’ नाम से बड़ा ट्रांसपोर्ट कारोबार है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक साहिल धनेशरा बागडोला गांव का रहने वाला था और सेक्टर-12 में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिवार के अनुसार, उसे स्पोर्ट्स बाइक चलाने का शौक था। घटना के समय वह अपने ऑफिस से घर लौट रहा था।

साहिल अविवाहित था और अपने पीछे बुजुर्ग मां को छोड़ गया है। वह घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और आर्थिक संकट भी सामने खड़ा है।

मां का दर्द छलका, वीडियो वायरल

हादसे के बाद साहिल की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बताती हैं कि वह पिछले 23 वर्षों से सिंगल मदर के रूप में अपने बेटे को पाल रही थी। रोते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अकेले अपने बेटे को पाला और एक “रईसजादे” की लापरवाही ने उनके बेटे को 3 फरवरी को मौके पर ही छीन लिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी को न गाड़ी चलानी आती थी और न ही उसके पास लाइसेंस था। साहिल की मां ने मीडिया और द्वारका के लोगों से अपील की है कि वे एकजुट होकर उनके बेटे के लिए न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हों।

घायल टैक्सी चालक का इलाज जारी

टैक्सी चालक अजीत सिंह को गंभीर हालत में इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस की जांच जारी

डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि हादसे की असली वजह क्या थी और क्या इसमें किसी तरह की अतिरिक्त लापरवाही शामिल थी। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

और पढ़ें: Indian Student Death: 6 दिन की तलाश के बाद खत्म हुई उम्मीद, कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का मिला शव

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds