लॉकडाउन में घूमने निकले थे टाइगर-दिशा? पुलिस ने दर्ज किया केस, तो मां ने सफाई में कहा ये…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 03 Jun 2021, 12:00 AM | Updated: 03 Jun 2021, 12:00 AM

महामारी कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब भले ही कम होता हुआ दिख रहा हो, लेकिन तमाम राज्यों की सरकारें लॉकडाउन में ढील देने से कतराती नजर आ रही हैं। क्योंकि सेकेंड वेव की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन खतरा अब तक टला नहीं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के हालात अब काबू में आ गए है। फिर भी राज्य में 15 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया गया। 

टाइगर-दिशा पर केस दर्ज

लॉकडाउन के दौरान बेवजह जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, उन पर एक्शन लिया जा रहा है। ऐसा ही कुछ टाइगर और दिशा के साथ भी हुआ। लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलना टाइगर-दिशा को भारी पड़ गया। मुंबई पुलिस ने इसको लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर-दिशा शाम को बैंडस्टैंड क्षेत्र में घूमते नजर आए। जब पुलिस ने उनसे ऐसा करने की वजह पूछी, तो सामने से संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। 

मुंबई पुलिस ने हटके अंदाज में किया ट्वीट

इसकी पुष्टि खुद मुंबई पुलिस की तरफ से की गई है। पुलिस ने एक हटके अंदाज में ट्वीट कर टाइगर-दिशा पर केस होने की जानकारी दी और साथ में लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को भी कहा। 

मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लिखा- “कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे ‘वॉर’ में सड़कों पर ‘मलंग’ होना, दो एक्टर्स को भारी पड़ गया। उनके खिलाफ IPC की धारा 188, 34 के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया। सभी मुंबईवासियों से हमारी अपील है कि गैर-जरूरी ‘हीरोपंती’ से बचें, जिससे आपकी सुरक्षा कोरोना के खिलाफ कम पड़ जाएं।”

टाइगर की मां आयशा श्रॉफ में सफाई

हालांकि दोनों एक्टर्स पर लगे इन आरोपों को लेकर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ की तरफ से सफाई दी गई। उन्होंने बताया कि टाइगर-दिशा बेवजह घर से बाहर नहीं निकले थे। फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी की एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने कहा- “डियर…आपके फैक्ट्स गलत हैं। वो घर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोककर सिर्फ आधार कार्ड चेक किया। ऐसे वक्त में किसी को भी ‘घूमना’ पसंद नहीं। प्लीज, ऐसी बातें बोलने से पहले अपने फैक्ट्स चैक कर लें। शुक्रिया।”

बता दें कि महाराष्ट्र में 15 जून तक कोरोना कर्फ्यू जारी है। हालांकि सरकार ने इसमें थोड़ी ढील दी हुई है। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाहर निकलने की छूट है, लेकिन टाइगर-दिशा 2 बजे के बाद बाहर गए थे, जिसकी वजह से उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds