'निशा ने खुद अपना सिर दीवार से मारा, मुझे पर थूका और अब…', पत्नी के साथ मारपीट के आरोपों पर 'ये रिश्ता…' के नैतिक दी सफाई!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 जून 2021, 05:30 AM Updated: 01 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टीवी के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभाने वाले करण मेहरा से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्नी निशा रावल ने करण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया। हालांकि अब इस मामले से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट ये भी सामने आई है कि करण को अरेस्ट करने के बाद बेल भी मिल गई हैं। 

करण ने की निशा के साथ मारपीट? 

खबरों के मुताबिक करण की गिरफ्तारी मारपीट मामले में हुई। पत्नी निशा ने करण के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव में केस दर्ज कराया था। खबरों के मुताबिक करण और निशा के बीच सोमवार को झगड़ा हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि करण ने गुस्से में पत्नी निशा के साथ मारपीट की। जिसके बाद निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। करण के खिलाफ IPC की धारा 336, 337, 332, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया।

निशा के शिकायत करने के बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया। पुलिस ने करण से पूछताछ की और उनका बयान भी दर्ज किया गया। हालांकि अब उन्हें जमानत मिलने के बाद छोड़ दिया गया है 

आरोपों पर करण की सफाई

हालांकि इस पूरे विवाद को लेकर करण मेहरा की भी सफाई सामने आई है। ‘आजतक’ से बातचीत करते हुए करण ने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा- ‘ये दुख की बात है, जब आपकी इतने साल की शादी में ये सब हो। एक महीने से डिस्कशन हो रही थी क्योंकि हमारे बीच चीजें ठीक नहीं थी। हम सोच रहे थे कि हमें अलग होना चाहिए या नहीं। हम चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे।’ 

करण ने आगे बताया कि निशा के भाई रोहित सेठिया भी हमारे बीच चीजें सुधारने के लिए आए थे। उन दोनों ने एलिमनी के लिए अमाउंट मांगा, जो इतना ज्यादा था कि मेरे लिए देना पॉसिबल नहीं। कल रात को भी एलिमनी को लेकर हमारे बीच बातचीत हुई। 10 बजे रात को वो मेरे पास आए, तो मैंने कहा ये नहीं हो सकता। जिसके बाद वो बोले कि तुम लीगल कर लेना फिर मैंने उन्हें कहा की ठीक है, लीगल ही करते हैं।’

करण ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने निशा के साथ कोई मारपीट नहीं की। करण ने बताया कि मैं इसके बाद कमरे में आकर अपनी मम्मी से बात करने लगा। तब निशा अंदर आई और मेरे मम्मी, पापा, भाई को गाली देने लगीं। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और मुझ पर थूका भी। मैंने उनसे बाहर जाने को कहा, तो उन्होंने मुझे धमकी देते हुए कहा कि देखो अब मैं क्या करती हूं और फिर वो बाहर आ गई। 

करण मेहरा ने आगे बताया- ‘निशा ने अपने सिर को दीवार पर मारा और फिर कहा कि ये सब करण ने किया। उनके भाई ने मुझ पर हाथ उठाया। उन्होंने मुझे थप्पड़ मारे और चेस्ट पर मारा। मैंने उनके भाई से कहा निशा को मैंने नहीं मारा। घर के कैमरे में आप ये चेक कर सकते  हैं, लेकिन कमरे पहले से ही बंद किए हुए थे।’ करण ने कहा कि उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड भी शुरू कर दिया था। पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। क्योंकि वो सच जानते हैं। जांच होने पर सच सामने आ ही जाएगा। 

करण ने आगे ये भी कहा कि वो और निशा आराम से अलग हो सकते थे, लेकिन उन्होंने सिच्युएशन को बिगाड़ दिया। एक्टर बोले कि वो ये सबकुछ अपने बेटे काविश के लिए कर रहे थे। वो मुझे मेरे बच्चे से दूर करने की कोशिश कर रही हैं। 

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरों सामने आ ही रही थीं कि निशा और करण के बीच सबकुछ ठीक नहीं। उनकी शादीशुदा लाइफ में मुश्किलें चल रही हैं। तब तो उन्होंने इस तरह की खबरों को नकार दिया था और कहा था कि हमारे बीच सब ठीक है, लेकिन अब सच सामने आ ही आ गया है। 

शादी को हुए 8 साल

बता दें कि करण और निशा लंबे वक्त से एक दूसरे को जानते हैं। उनकी मुलाकात 2008 में ‘हंसते हंसते’ फिल्म के सेट पर हुई। वो इस फिल्म में स्टाइलिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर वो साल 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। करण-निशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम कविश मेहरा है। निशा अक्सर ही अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।  

करण मेहरा स्टार प्लस में आने वाले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाया था। कई सालों तक इस सीरियल में करण ने काम किया। इस सीरियल ने उन्हें घर घर में पहचान दिलाई। इसके बाद करण बिग बॉस के 10वें सीजन में भी नजर आए थे। इसके अलावा करण-निशा एक साथ नच बलिए में भी नजर आ चुके हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds