'अगर कोहली शाकाहारी हैं, तो…' विराट ने अपने डाइट प्लान का ऐसा कौन-सा सीक्रेट बता दिया, जिस पर फैंस ने उठा दिए सवाल?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 जून 2021, 05:30 AM Updated: 01 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया की बेस्ट प्लेयर में तो होती है, लेकिन इसके साथ साथ वो अपनी फिटनेस के लिए भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। विराट सबसे फिट क्रिकेटर प्लेयर हैं। ऐसे में हर कोई विराट कोहली के डाइट प्लान के बारे में जानना चाहता है। ऐसा क्या खाते हैं विराट जो इतना फिट रहते हैं, इस सवाल का जवाब जानने में उनके फैंस की काफी दिलचस्पी होती है। 

हाल ही में जब कप्तान कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवाल-जवाब का सेशन किया, तो एक फैन ने उसने डाइट को लेकर सवाल पूछा। विराट से उनके डाइट प्लान के बारे में सवाल किया गया। कप्तान ने इसका जो जवाब दिया, उस पर अब विवाद हो रहा है। लोग इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। 

विराट ने बताया अपना डाइट प्लान

विराट कोहली शाकाहारी बन गए हैं, इस बात के बारे में उनके फैंस को तो पता ही होगा। सालों पहले विराट ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ डाइट प्लान शेयर किया, जिसमें अंडा भी शामिल था। 

विराट ने डाइट प्लान शेयर करते हुए बताया था कि वो ढेर सारी सब्जियां, कुछ अंडे, 2 कप कॉफी, दाल, क्विनोआ, ढेर सारा पालक, डोसा लेते हैं, लेकिन सब सीमित मात्रा में। 

फैंस ने पूछा- अंडा शाकाहारी है?

विराट के इस जवाब के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। वो पूछने लगे कि जब कोहली अंडा खाते हैं, तो वो शाकाहारी कैसे हुए? 

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘ऐसा लगता है कि विराट कोहलली शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए स्पॉन्सर्ड पब्लिसिटी प्रोग्राम का हिस्सा थे। वो लोगों को शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित कर रहे थे, लेकिन चुपके से अंडों को अपनी फिटनेस का राज बता दिया।’

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds