कोरोना से बचाव के लिए डबल मास्क पहनने की क्यों दी जा रही सलाह? इसके इस्तेमाल का सही तरीका भी जरूर जान लें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 15 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना वायरस का भयंकर कहर देश में फिर से तबाही मचा रहा है। इस महामारी की वजह से हालात दिन पर दिन खराब होते चले जा रहे है। मंजर बेहद ही खतरनाक हो गया है। कहीं अस्पताल में बेड फुल हो गए, तो कहीं ऑक्सीजन-वेटिलेंटर्स और दवाईयों की भारी कमी हो गई। कोरोना के मरीजों को इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।  

साल 2020 के मुकाबले कोरोना अब देश में भयंकर रफ्तार से फैलता हुआ नजर आ रहा है। बीते साल में कोरोना के एक दिन में सामने आने वाले मामले लाख के पार नहीं गए थे। लेकिन 2021 में तो ये सभी रिकॉर्ड टूट गए और आज यानी गुरुवार को 2 लाख से भी ज्यादा नए मामले महज 24 घंटों में देश में सामने आए। 

डबल मास्क पहनने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट्स

मास्क…कोरोना महामारी को हराने के लिए इस वक्त ये सबसे बड़ा हथियार बना हुआ है। बीते एक साल से भी ज्यादा समय से ये लोगों की डेली लाइफ का हिस्सा बन गया है। कोरोना से बचाव के लिए लगातार ठीक से मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। लेकिन अब तो एक नहीं बल्कि दो मास्क पहनने की सलाह एक्सपर्ट्स देते आ रहे हैं। इसके पीछे की क्या वजह है, आइए हम आपको बताते है…

जानिए क्या है इसकी वजह?

सबसे पहले बताते हैं कि आखिर दो यानि डबल मास्क की जरूरत क्या है? दरअसल, कोरोना वायरस का नया वेरिएंट काफी तेजी से फैल रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो डबल मास्क ट्रांसमिशन रोकने का एक बेहतर विकल्प है। डबल मास्क से मास्क के किनारों में गैप रह जाने की गुंजाइश नहीं होती, इसलिए ऐसा करने की सलाह दी जा रही है। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब भी कोई व्यक्ति भीड़ में जाता है, जहां पर काफी सारे लोग होते है, चाहे वो बाजार, स्टेशन, मॉल या फिर अस्पताल हो, जहां पर कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा हो, वहां डबल मास्क पहनने से काफी फायदा होता है।

दो सर्जिकल मास्क का नहीं करना चाहिए इस्तेमाल

हालांकि अगर आप दो डिस्पोजेबल सर्जिकल मास्क एक साथ पहन रहे हैं, तो ये सही नहीं। दरअसल, सर्जिकल मास्क नाक और मुंह को ठीक से कवर नहीं करता। इससे किनारों मे गैप रह जाता है, जिससे वायरस के अंदर जाने की संभावना होती है। सर्जिकल मास्क के ऊपर अगर कपड़े का मास्क पहना जाता है, तो गैप नहीं रहता। हां, लेकिन अगर आप N-95 वाले मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो डबल मास्क पहनने की जरूरत नहीं। 

अमेरिका के सेंटर ऑफ डिजीज एंड प्रिवेंशन (CDC) ने ये भी बात मानी है कि डबल मास्क कोरोना से बचाव का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। CDC की एक स्टडी के मुताबिक कोविड-19 से बचाव के लिए डबल मास्क ज्यादा सुरक्षित है। इस स्टडी में पाया गया कि मास्क वायरस के फैलने की दर को कम करने में मदद करते हैं। सिंगल मास्क की जगह डबल मास्क ज्यादा सुरक्षा प्रदान करते हैं और ये कोरोना वायरस के फैलाव को रोकते भी हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds