क्रिकेट के अलावा बिजनेस से भी खूब कमाई कर रहे हैं 'कैप्टन कूल' धोनी, जानिए इसके बारे में…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 15 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में से एक कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया में तो अपने दिमाग का लोहा बहुत पहले ही मनवा चुके हैं। धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बिजनेस की फील्ड में भी अपना लक आजमा रहे हैं। इन दिनों वैसे तो धोनी IPL के चलते काफी व्यस्त हैं, लेकिन क्रिकेट के अलावा भी वो कई बिजनेस चलाते हैं और कई वेंचर्स में उनका हिस्सेदारी भी हैं। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने के बाद भी धोनी के ब्रांड वैल्यू प्रभावित नहीं हुई। बीते साल 2020 में धोनी  फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में पांचवें पायदान पर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी की नेटवर्थ करीब 750 से 800 करोड़ की है। आइए आज हम आपको क्रिकेट के अलावा महेन्द्र सिंह धोनी और क्या बिजनेस धोनी करते हैं, इसके बारे में आपको बताते हैं… 

इस ब्रांड से जुड़े हैं धोनी

सेवन ब्रांड नामक एक लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसका 2016 में लॉन्च किया था, जिसका नामाकरण धोनी के जर्सी नंबर पर ही है। सेवन ब्रांड कपड़ों और फुटवियर में डील करती है, जिसमें धोनी फुटवियर के मालिक हैं। साथ ही वो Rhiti sports ग्रुप के इस कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। 

स्पोर्ट फ्रैंचाइजी से करते हैं खूब कमाई

धोनी ने अपना पैसा स्पोर्ट फ्रैंचाइजीस में लगा रखा है। इंडियन सुपर लीग खेलने वाली फुटबॉल टीम चेनियन एफसी में धोनी एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ सहमालिक हैं। साथ ही वो एक हॉकी टीम के भी मालिक हैं जिसका नाम रांची रेय्स के नाम से है। इसके अलावा धोनी सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप “माही रेसिंग टीम इंडिया” में साउथ सुपर स्टार नागार्जुन के साथ पार्टनरशिप में मालिक हैं। 

जानिए इसके अलावा धोनी के अन्य बिजनेस

– ब्रांड एंडॉर्समेंट से भी माही को खूब पैसा बसरता है। फिलहाल धोनी के पास ड्रीम 11, खाताबुक, ओप्पो, टीवीएस मोटर्स, बूस्ट, सोनाटा, डाबर च्वयनप्राश जैसे कई ब्रांड से जुड़े हुए है, जिससे उनकी काफी कमाई होती है।

– इसके अलावा माही की कमाई होटल से भी होती हैं। रांची में उनका एकमात्र पांच सितारा होटल है। 

– धोनी का नाम फिट खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है। विकेट के पीछे गजब की फुर्ती दिखाने वाले धोनी स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक जिम के मालिक भी हैं। इस कंपनी के पास देशभर में 200 से ज्यादा जिम अभी हैं।

– इन बिजनेस के अलावा इन दिनों जैविक खेती को लेकर भी धोनी खासा चर्चाओं में हैं। कैप्टन कूल ने रांची में जैविक खेती पर भी पैसा लगाया। 43 एकड़ फॉर्म हाउस में वो 10 एकड़ का इस्तेमाल खेती के लिए कर रहे हैं। इसमें वो स्ट्राबैरीज, मटर, टमाटर, बंदगोभी समेत कई सब्जियों की वो खेती कर रहे हैं। जिसका दुबई में भी निर्यात किया जाते हैं और  इससे धोनी को अच्छा-खासा मुनाफा कमाते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds