Holi 2021: वो देश जहां बेहद अलग तरीके से मनाई जाती है होली…पाकिस्तान में ऐसे मनाया जाता है इस त्योहार का जश्न!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 28 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

होली हमारे देश के उन त्योहारों में आता है, जो पूरे देश धूमधाम से मनाया जाता है। गांव से लेकर शहर तक लोग इस रंग के पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ
मनाते हैं।
 इस दौरान लोग एकजुट होकर होली खेलते हुए एक दूसरे
को प्यार से रंग लगाते हैं। आप ये तो जानते ही हैं कि भारत में किस तरह के होली का
त्योहार मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको ये भी मालूम है कि भारत के अलावा भी ऐसे
कई देश हैं
, जहां बेहद
ही अलग तरीके से इस त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आइए आज हम आपको ऐसे
ही कुछ देशों के बारे में बता देते हैं…

नेपाल

नेपाल दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र है। वहां की ज्यादातर आबादी
हिन्दू धर्म को मानने वालो है। ऐसे मेंहोली के प्रति उनका गहरा लगाव हैय़ नेपाल के
अलग अलग जगहों पर होली के रीति रिवाज़ों में अंतर है। काठमांडू में इस मौके पर एक
सप्ताह के लिए बांस का चीर गाड़ा जाता है और उस चीर में अलग अलग रंगो के कपड़े को
लटकाया जाता है।
 बांस के चीर में लटके कपड़ों से भगवान श्री कृष्ण
के द्वारा तालाब में स्नान कर रही गोपियों के कपड़े वृक्ष पर लटका देने वाली कथा
की स्मृति में याद दिलाता है। काठमांडू में प्राय: बांस गाड़ने के बाद ही होली की
शुरुआत होती है। नेपाल के कई जगहों पर होली के तारीखों में भी अंतर होता है।

मॉरिशस

मॉरिशस में प्रवासी भारतीयों का मानना है की होली
सर्दियों की विदाई और वसंत के आगमन का स्वागत करता है। वहां होली की शुरुआत
मुख्यत: महाशिवरात्री के बाद से हो जाती है।

पाकिस्तान

हम सभी जानते हैं की 1947 से
पहले भारत और पाकिस्तान अविभाजित था जिसके कारण पाकिस्तान के अधिकतर लोग भारतीय
पर्वों से परिचित हैं और इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। पाकिस्तान के होली में
मटके तोड़ने की परम्परा है।
 
 पश्चिमी
पंजाब और पूर्वी पंजाब में
 मटके
को ऊपर लटकाया जाता है और कुछ लोग पिरामिड बनाकर मटके को तोड़ने की कोशिश करते है।
वही कुछ लोग पिरामिड बनाने वाले लोग पर गुलाल
दूधमख्खनपानी और
साथ में अन्य कई तरल पदार्थ फेंकते हैं। वहां के लोग इसको भगवान श्रीकृष्ण के माखन
चोरी से जोड़कर देखते हैं।

यहां तो हमने आपको कुछ ही देशों में बारे में
बताया है
, जहां
होली का त्योहार काफी अलग ढंग से मनाया जाता है। इसके अलावा कई और भी ऐसे देश हैं
,
जहां होली धूमधाम से मनती है। उसमें दुबई
त्रिनिदाद, टोबैगो,  गुयानाफिजीमनिलाफिलीपींसअमेरिकाऔर इंग्लैंड शामिल हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds