HOLI 2021: इस होली पर लक्ष्मी मां को खुश करने के जरूर करें ये उपाय!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 28 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रंग लो अपना मन लाल, गुलाबी, नीले से

भाव बसंती कर लो, स्नेह सुनहरा कर लो

घृणा के काले रंग पर फेर जो प्रेम का गहरा रंग

रंगों का त्योहार होली देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाता
है। पूरे साल लोग इस दिन का इंतेजार करते हैं, जब वो अपने करीबियों के साथ जमकर
होली खेले और मौज-मस्ती करें। होली के दिन लोग प्यार से एक दूसरे को रंग लगाते हैं,
मिठाईयां खाते हैं और खुशियां बांटते हैं। होली के त्योहार में पूरे देश में
खुशियों का माहौल होता है।  

होली पर बन रहे ये शुभ
योग

इस बार की होली काफी खास होने वाली है, क्योंकि इस बार तीन शुभ
योग में इस त्योहार मनाया जाएगा। भद्रा और पंचक का साया भी इस बार नहीं रहेगा। उत्तरा
फाल्गुनी नक्षत्र विशिष्ट की वजह से इस बार त्रियोगी होली हो रही है। सवार्थ सिद्धि
योग और अमृत सिद्धि योग के अलावा वृद्धि योग ये तीनों ही योग मिलकर इस बार त्रियोगी
होली बना रहे हैं।

इस बार की होली पर 499 साल बाद एक दुर्लभ
योग बन रहा है और दो खास संयोग और बन रहे हैं। इस बार की होली पर ध्रुव योग बन रहा
है। जिसका आध्यात्मिक और धार्मिक नजरिए से काफी महत्व है। इस बार होली सर्वार्थसिद्धि
योग में होनी है। इस दौरान अमृतसिद्धि योग भी रहेगा।

खास अंदाज में मनाई जाती
है ब्रज में होली

ये तो हुई योग की बात। अब बात करते हैं ब्रज की। जहां पर इन
दिनों चारों ओर होली का उत्सव मनाया जाता है। अब होली की बात हो और राधा कृष्ण का जिक्र
न हो ऐसा कहां हो सकता है। देशभर से आए श्रद्धालु यहां कृष्ण की भक्ति के रंग डूब जाते
हैं और वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में तो होली के वक्त ठाकुरजी भक्तों के साथ
खूब रंग खेल रहे होते हैं।

ब्रज की होली इतनी अनोखी है कि करीब 40 दिनों तक यहां होली
खेली जाती है। जो बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाती है। वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर
में बसंत पंचमी को गुलाल उड़ा दिया जाता है तभी से होली शुरू मान ली जाती है फिर रंगभरी
एकादशी में भक्त ठाकुर जी को गुलाल और रंग लगाते है।

होली पर ऐसे करें मां
लक्ष्मी को प्रसन्न

अब थोड़ी मां लक्ष्मी की बात कर लेते हैं। दीपावली के समय तो
आप ये कई कई बार सुनते होंगे या फिर कई ऐसे वीडियो देखते होंगे कि घर में लक्ष्मी कैसे
लाएं
, कैसे मां लक्ष्मी
को खुश करें। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की आखिर कैसे होली में मां लक्ष्मी खुश करें।
क्या उपाय करें की मां लक्ष्मी आपके घर पधारे। तो चलिए इस बारे में जानते हैं… 

होली के दिन सुबह सवेरे उठकर जाए और स्नान आदि के बाद घर के
मंदिर को साफ कर ले और फिर मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजन सामग्री में
लाल रंग के फूल, अक्षत के लिए चावल, गुलाबी गुलाल रख लें
और भोग के लिए सफेद या गुलाबी मिठाई
, केला, सेब।

पूजा की विधि के बारे में बात करें, तो मां लक्ष्मी स्नान कराएं
गंगा जल से। लाल रोली या फिर कुमकुम का तिलक लगा दें। गुलाल चढ़ाएं
, अक्षत चढ़ाएं। घी
का दीपक जलाले और मां की आरती कर भोग लगा दें फिर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और इस
होली से अगली होली तक सुख-शांति बनी रहे आपके घर में ऐसी मां से प्रर्थना करें। ऐसा
कर मां की विशेष कृपा पाई जा सकती है।

एक और उपाय है अलग उसे किया जाए तो लाभ मिल सकता है। रंग वाली
होली के दिन ऐसा करें कि सुबह-सुबह
11 पैकेट गुलाबी रंग के हर्बल गुलाल ले लें और गरीब
बच्चों में बांट दें। इससे जीवन के सारे संकट दूर को होंगे ही घर में खुशियां भी छाई
रहेंगी और पिचकारी या फिर होली से जुड़ी सामग्री
, खाने-पीने की चीजें
भी आप दान कर सकते हैं। ऐसा कर धन-धान्य की जीवन में बढ़ोत्तरी होगी और प्रगति के नए
मौके हाथ लगेंगे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds