जानिए कैसा रहेगा 05 मार्च को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 05 Mar 2021, 12:00 AM | Updated: 05 Mar 2021, 12:00 AM

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 05 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे। आपके कामों की सराहना होगी। किसी से उलझने से आज के दिन बचें। 

वृषभ राशि-  दिन की शुरुआत परेशानियों से होगी। कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन शाम होते होते सबकुछ ठीक होने लगेगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।   

मिथुन राशि- आपका दिन बढ़िया रहेगा। धन लाभ होने के आसार है। फिजूलखर्च करने से बचें। कोई भी फैसला माता पिता की सलाह के बिना ना करें। 

कर्क राशि- लव लाइफ के लिहाज  से दिन बढ़िया रहेगा। आज लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। मेहनत के नतीजे मिलते दिखेंगे। किसी भी नए काम को शुरू करने से बचें। 

सिंह राशि- दोस्तों के साथ झगड़ा होने के आसार है। गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आपका दिन तनाव से भरा बीतेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। 

कन्या राशि- आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। मेहनत और लगन से किए कामों में सफलता जरूर मिलेगी। आज के दिन किसी जरूरतमंद की मदद करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को नजरअंदाज ना करें।

तुला राशि- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। दोस्तों के साथ बढ़िया वक्त बिताएंगे। आर्थिक परेशानियां कम होने के आसार है। किसी भी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। 

वृश्चिक राशि- किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते है। दिन  आपका बढ़िया रहने के आसार है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। 

धनु राशि-  आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। किसी से भी झगड़ा मोल लेने से बचें। हर परिस्थिति में करीबियों को सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मकर राशि- आज के दिन सभी फैसले अपनी सूझबूझ से ही लें। किसी की भी बातों में ना आएं। आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। दिन बढ़िया रहेगा। 

कुंभ राशि- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। कार्यक्षेत्र से अच्छी खबर मिलेगीं। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्याएं कुछ कम होने के आसार है। संतान के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। 

मीन राशि- आज के दिन आप परेशानियों से घिरे  रहेंगे। भविष्य की चिंता सताएगी। नेगिटिविटी से दूरी बनाकर रखें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds