12 साल पहले पिता सलीम की नसीहत से फुर्र हुआ था सलमान खान का डर, बना डाले थे नए रिकॉर्ड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 16 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के साथ ही आज के समय में टीवी इंडस्ट्री पर भी राज करते है. सलमान खान कई टीवी शोज को होस्ट करते नजर आते हैं, जिसमें सबसे पॉपुलर बिग बॉस है. बीते कई सालों से सलमान बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं और उन्हें इस शो के लिए परफेक्ट होस्ट माना जाता है. आज से कुछ साल पहले ऐसा नहीं था. एक समय ऐसा भी था जब सलमान को खुद से डर लगने लगा था. लेकिन उस समय उनके पिता सलीम खान ने एक ऐसी सलाह दी जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी.

पिता की सलाह के रास्ते पर चल दिए सलमान !

साल 2008 में ‘दस का दम’ शो टीवी पर एयर हुआ था. लेकिन उस समय जब सलमान को इस टीवी शो का ऑफर मिला था तो वो डर गए थे. उन्हें ये कांफिडेंस नहीं मिल पा रहा था कि वो इस शो को कर पायेंगे या नहीं. इससे पहले सलमान ने टीवी के लिए कभी काम नहीं किया था. सामने उनके लिए एक सुनहरा अवसर इंतजार कर रहा था, लेकिन उनके अंदर बैठा डर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दे रहा था. लेकिन उस दौरान उनके पिता ने जो सलाह दी, सलमान उसी रास्ते पर चल दिए.

सलमान ने मीडिया से किया शेयर

सलमान ने उस दौरान मीडिया को बताया, ‘मैं बहुत डरा हुआ था. मुझे नहीं लग रहा था कि लोग मुझे किस तरह से लेंगे. इसके पीछे एक वजह यह भी थी कि उस वक्त मेरे प्रति निगेटिविटी थी लोगों के मन में. और मुझे ये तो पता ही था कि टीवी बहुत पावरफुल मीडियम है. हालांकि कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं.

सलमान ने ये भी बताया कि उनके पिता समझ गए थे कि मैं कहां डर रहा हूं. उन्होंने बहुत छोटी सी बात कही और मैंने तय कर लिया कि अब मैं कर रहा हूं इसे. उन्होंने कहा, तुम जो हो वह तुम हो. तुम ऐसे ही और बेहतर यही है कि तुम दुनिया के सामने जाकर बताओ की तुम क्या हो. इसके बाद तो सलमान आगे बढ़े और फिर बढ़ते ही गए.

शूटिंग के साथ फुर्र हुई सलमान की टेंशन

इसके बाद 10 का दम का पहला एपिसोड शूट हुआ. जिसके बाद सलमान की टेंशन रफूचक्कर हो गई. सलमान के पिता की सलाह उनके काम आई. सलमान ने बताया कि जिस बात का डर था, वही मेरे पक्ष में गया। लोगों ने आगे बढ़कर मुझे प्यार दिया. आप सभी के प्यार से मैं अभिभूत हूं. सच कहूं तो बड़े पर्दे से ज्यादा टीवी पर मुझे प्यार मिला. आज सलमान टीवी शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एंकर हैं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds