राहुल गांधी के वैक्सीन वाले बयान पर बवाल, डॉ हर्षवर्धन ने कहा- अंहकार और अज्ञानता का कोई टीका नहीं

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 02 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश में इन दिनों वैक्सीनेशन का काम जोर-शोर से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। हर रोज 50 लाख के करीब लोगों को वैक्सीन लग रही है। साथ ही वैक्सीन की कमी को लेकर भी लगातार राजनीतिक पार्टियां सरकार को निशाने पर ले रही है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने वैक्सीन को लेकर सवाल उठाए है, जिसपर कई केंद्रीय मंत्रियों ने जबरदस्त पलटवार किया है और उन्हें निशाने पर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया पलटवार

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा, जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई? उनके इस ट्विट पर जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि कल ही उन्होंने जुलाई महीने की टीके की उपलब्धता पर तथ्य रखे। क्या है राहुल जी की समस्या? क्या वह पढ़ते नहीं है? क्या वह समझते नहीं है? डॉ हर्षवर्धन ने आगे लिखा कि अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है।

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बीते दिन गुरुवार को वैक्सीन की उपलब्धता पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा था कि जून में 11.50 करोड़ वैक्सीन दी गई है। जबकि जुलाई में 12 करोड़ डोज उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने वैक्सीन को लेकर बयानबाजी करने वाले नेताओं को भी निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि कम से कम इस समय तो राजनीति छोड़ दें, थोड़ी तो शर्म खाएं।

पीयूष गोयल ने दिया करारा जवाब

दूसरी ओर राहुल गांधी के ट्विट पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा, ‘वैक्सीन की 12 करोड़ डोज़ जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी, जो प्राइवेट हॉस्पिटल्स की आपूर्ति से अलग है। राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है। राहुल गांधी को समझना चाहिये कि कोरोना से लड़ाई में गंभीरता के बजाय इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नही है।‘

देश में एक्टिव मामलों में देखी जा रही कमी

बताते चले कि देश में कोरोना की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। देश में हर रोज 50 हजार के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक्टिव मामलों की संख्या 5,09,637 पहुंच गई है। अभी तक 2,95,48,302 लोग कोरोना से पूरी तरह से उबर चुके हैं। जबकि संक्रमण के कारण 4,00,312 लोगों की मौत हो गई है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds