Nisha Madhulika Success Story: जानिए करोड़ों कमाने वाली निशा मधुलिका का साधारण गृहिणी से यूट्यूब स्टार बनने तक का सफर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Oct 2024, 12:00 AM | Updated: 22 Oct 2024, 12:00 AM

आज के वक्त में यूट्यूब सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम बन गया है, जहां आप न सिर्फ अपने पैशन को फॉलो कर सकते हैं, बल्कि इससे खूब पैसे भी कमा सकते हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि यहां किसी भी उम्र का व्यक्ति अपना हुनर ​​दिखा सकता है। आज हम आपको यूट्यूब की एक ऐसी ही महिला कंटेंट क्रिएटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट की उम्र में अपना करियर बनाया और आज वह करोड़पति हैं। हम बात कर रहे हैं निशा मधुलिका (Cooking Queen Nisha madhulika)  की। यह एक ऐसा नाम है, जिसे भारतीय कुकिंग यूट्यूब चैनलों की दुनिया में किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उनकी सफलता की कहानी (Nisha madhulika success story) इस बात का सबूत है कि आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और जुनून से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं उनके प्रेरक सफर के बारे में।

और पढ़ें: Abhinav Arora exposed! भगवान की भक्ति नहीं बल्कि पिता की ब्रांडिंग शक्ति ने बनाया “यंगेस्ट बाबा”, पूरी सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रारंभिक जीवन- Nisha madhulika success story

निशा मधुलिका का जन्म 25 अगस्त 1959 में उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर में हुआ था। शादी के बाद वह दिल्ली आ गईं और अपने परिवार का ध्यान रखने में व्यस्त हो गईं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उनके बच्चे बड़े हो गए और उन्होंने खुद को खाली महसूस किया। इसी दौरान उन्होंने अपना ध्यान कुकिंग पर लगाया, जो उनका हमेशा से शौक रहा था।

यूट्यूब की शुरुआत- Nisha Madhulika Youtube Journey

2007 के आसपास निशा मधुलिका ने खाना बनाने से जुड़ा एक ब्लॉग लिखना शुरू किया। उनका ब्लॉग काफी लोकप्रिय हुआ, लेकिन उन्हें एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा – उनके पास तकनीकी ज्ञान नहीं था और ब्लॉग लिखने के लिए उन्हें अपने पति की मदद लेनी पड़ी। फिर उनके बेटे ने उन्हें सुझाव दिया कि वे यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अपनी रेसिपी शेयर करें। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो बनाना का फैसला किया।

2011 में यूट्यूब चैनल लॉन्च किया

52 साल की उम्र में जब ज़्यादातर लोग काम से रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं, निशा मधुलिका ने एक नए सफ़र की शुरुआत की। 2011 में निशा मधुलिका ने अपना YouTube चैनल शुरू किया (Nisha Madhulika Youtube Journey)। शुरुआत में उन्हें कैमरे के सामने आने में झिझक होती थी, लेकिन धीरे-धीरे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता गया। उनके वीडियो में घर पर बनी सरल शाकाहारी रेसिपी होती थीं जिन्हें लोग आसानी से बना सकते थे। उनकी भाषा और रेसिपी की सरलता ने लोगों का दिल बहुत जल्दी जीत लिया। लगातार मेहनत और नई रेसिपी वीडियो बनाने की वजह से निशा 2014 तक भारत की टॉप YouTube शेफ़ (Top youtuber in India) में से एक बन गईं।

सफलता की ऊंचाई

निशा जी के चैनल की सफलता का सबसे बड़ा कारण उनकी सादगी और भारतीय घरों में आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग है। उन्होंने यूट्यूब पर न केवल शाकाहारी व्यंजन बनाना सिखाया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे खाना बनाना एक कला हो सकती है जिसे हर कोई अपना सकता है। आज उनके चैनल के लाखों सब्सक्राइबर हैं और उनके वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। उनके द्वारा दिए गए कुकिंग टिप्स और ट्रिक्स हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनकी रेसिपीज़ बहुत लोकप्रिय हैं।

पुरस्कार और सम्मान

द इकोनॉमिक टाइम्स ने निशा मधुलिका 2016 में भारत में शीर्ष 10 YouTube सुपरस्टार में सूचीबद्ध किया। इसी साल वह वोडाफोन की वीमेन ऑफ़ प्योर वंडर कॉफ़ी टेबल बुक (Women of Pure Wonder Coffee Table Book) में भी दिखाई दीं। निशा ने वर्षों के समर्पण के माध्यम से 10 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुँचने के बाद सिल्वर, गोल्ड प्ले बटन के बाद 2020 में YouTube से “डायमंड प्ले बटन” अर्जित किया। इसके अलावा, उन्होंने कई साक्षात्कार दिए हैं और विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपनी प्रेरणादायक कहानी साझा की है। उन्हें कई प्रमुख मीडिया चैनलों और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भी दिखाया गया है।

मधुलिका की नेटवर्थ – India’s Richest Female Youtuber Nisha Madhulika

 निशा मधुलिका के इंस्टाग्राम हैंडल पर 338K फॉलोअर्स हैं, उनके यूट्यूब चैनल पर 1.45 करोड़ सब्सक्राइबर हैं और फेसबुक पर 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निशा मधुलिका की कुल संपत्ति (Nisha madhulika net worth) 43 करोड़ रुपये है।

और पढ़ें: भगवान बुद्ध ने कभी मांसाहारी भोजन खाने को नहीं कहा, फिर बौद्ध धर्म में मांसाहारी भोजन की अनुमति क्यों है?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds