5 देश जहां कीड़े-मकौड़े एक बेहतरीन भोजन हैं

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 22 अक्टूबर 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 22 अक्टूबर 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कुछ लोग छोटे से कीड़े को देखकर भी घबरा जाते हैं, कि कहीं वो कीड़ा उन्हें कट न लें. वही कुछ कीड़े तो ऐसे होते हैं जिनके अन्दर जहर पाया जाता हैं. लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी जिन्हें कीड़े खाना बेहद पसंद हैं. वह रोज के भोजन में  तिलचट्टे को ऐपेटाइज़र, मधुमखिया को स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं. अगर नहीं तो चलिए इस लेख में आपको उन देशो के बारे में बताते हैं, जहाँ कीड़े मकोड़े को बड़े चाव के साथ खाया जाता हैं.

जाने कौन से वो देश 

मेक्सिको – बेशक, मैक्सिकन भोजन में टॉर्टिला, बीन्स, चिली मिर्च और चोरिजो जैसे प्रिय स्टेपल शामिल हैं. यह मेक्सिको का मुख्य खाना माना जाता है, लेकिन देश के कुछ क्षेत्रों में आपको मक्खन में भीगे चींटी के अंडे, चॉकलेट से ढके टिड्डे और कैंडी से ढके कीड़े भी मिल जाएंगे जिन्हें लोग बड़े मजे के साथ खाते है.

ब्राज़िल – हर साल अक्टूबर और नवंबर में पंखों वाली रानी चींटियाँ या आईकास, ब्राजील के एक छोटे से शहर सिल्वेरास में उतरती हैं. यहाँ के नागरिक इन चींटियों को इकट्ठा करते हैं, उनके पंख हटाते हैं और उन्हें या तो भूनते हैं या चॉकलेट में डुबोते हैं और स्वाद के बड़े आनंद से खाते है.

also read : देश के ऑटो निर्यात में 14% का उछाल, इस कंपनी की गाड़ियां सबसे ज्यादा निर्यात की गईं.

घाना – घाना गणराज्य पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है. यहाँ के लोग आहार में 60 प्रतिशत तक प्रोटीन कीड़ों से प्राप्त करते  है. घाना में कई लोगों के लिए, दीमक खाना जीवित रहने का एक महत्वपूर्ण साधन हो सकता है. कीड़े महत्वपूर्ण प्रोटीन, वसा और तेल प्रदान करते हैं. जिससे उनके शारीर को ताकत और उर्जा प्रप्त होती है.

चीन – यह दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाला देश माना जाता है. वही चीन में भारी मात्रा में लोग कीड़े और जानवरों को खाते है. इसके अलावा चीन में मधुमक्खी के लार्वा और उसके अन्डो को तेल में फ्राई करके या मक्खन में डुबो कर खाते है. इसके पीछे की खास वहज यह बताई जाती है की इन कीड़ो में आयरन, तांबा, लोहा, राइबोफ्लेविन, थायमिन और जस्ता भरपूर मात्रा में होता है.

नीदरलैंड – कुछ डच नागरिक ग्राउंड मीलवर्म से बनी चॉकलेट बनाकर अपने देश में कीड़े खाने की संस्कृति लाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ लोग तो मीलवर्म को केक और फ्राई करके भी खाते है.

also read : ‘तुम मेरे राजा नहीं हो!..’ भरे हॉल में हुई King Charles III की घोर बेइज्जती! ऑस्ट्रेलियाई संसद में महिला सीनेटर का फूटा गुस्सा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds