'इंडियन आइडल- 13' के विनर ऋषि सिंह के फैन हैं विराट कोहली, इंस्टा पर करते हैं फॉलो

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 अप्रैल 2023, 05:30 AM Updated: 03 अप्रैल 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

‘इंडियन आइडल सीजन 13’  (‘Indian Idol Season 13’) के विनर के नाम की घोषणा हो चुकी है और इस बार ‘इंडियन आइडल 13 के विनर उत्तर प्रदेश के ऋषि सिंह (Rishi Singh) बने हैं. जहां ऋषि सिंह की सिंगिंग को पूरे देश में पसंद किया जाता है तो वहीं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Indian cricketer Virat Kohli) भी उनके फैन हैं और वो ऋषि को इंस्टा पर फॉलो भी करते हैं.  

Also Read- ऋषि सिंह: पैदा होते ही जिसे मां ने छोड़ा, इंडियन आइडल से बना रातोंरात स्टार….

ऋषि सिंह ने जीता विनर का खिताब

'इंडियन आइडल- 13' के विनर ऋषि सिंह के फैन हैं विराट कोहली, इंस्टा पर करते हैं फॉलो — NEDRICK NEWS

जहाँ ऋषि सिंह फिनाले में टॉप कंटेस्टेंट्स थे तो वहीं कोलकाता की देबोस्मिता रॉय फर्स्ट रनरअप रहीं. इसी के साथ सोनाक्षी कर,चिराग कोटवाल, शिवम सिंह और बिदिपता चक्रवर्ती भी फाइनल की लिस्ट में शामिल थी. लेकिन इन सबको पछाड़ते हुए  ऋषि सिंह फिनाले में जीत गये. ऋषि सिंह को जीत पर ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये का कैश प्राइज, एक चमचमाती एसयूवी कार और सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ सिंगिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है. 

विराट भी है ऋषि के फैन 

'इंडियन आइडल- 13' के विनर ऋषि सिंह के फैन हैं विराट कोहली, इंस्टा पर करते हैं फॉलो — NEDRICK NEWS

‘इंडियन आइडल 13’ को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) , विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya),  जज कर रहे थे. वहीं आदित्य नारायण होस्ट रहे। वहीं ऑडिशन राउंड में ऋषि ने सॉन्ग ‘मेरा पहला पहला प्यार…’ गाया था. इसे  उन्होंने इतनी खूबसूरती के साथ गाया कि ये गाना देखते ही देखते वायरल हो गया. जहाँ ऋषि द्वारा गाए हुए इस गाने को सभी ने देखा तो वहीं विराट ने भी इस गाने को सुना और ऋषि ने फैन हो गये. उन्होंने सिंगर को पर्सनली मैसेज किया और सिंगिंग की तारीफ की. इतना ही नहीं विराट ने ऋषि को इंस्टा पर फॉलो भी किया.

अयोध्या के रहने वाले हैं ऋषि 

ऋषि सिंह उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले हैं और उन्हें हमेशा से ही गाने लिखने और सिंगिंग का शौक रहा। ऋषि सिंह ने शो में बताया था कि वह अपने पैरेंट्स की असली संतान नहीं हैं, बल्कि उन्होंने उन्हें गोद लिया था। इस समय ऋषि सिंह अभी देहरादून में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. 

'इंडियन आइडल- 13' के विनर ऋषि सिंह के फैन हैं विराट कोहली, इंस्टा पर करते हैं फॉलो — NEDRICK NEWS

जीत पर नहीं हुआ विश्वास 

वहीं अपनी जीत को लेकर ऋषि ने कहा कि ‘मेरा सपना पूरा हो गया। जब विनर के तौर पर मेरा नाम अनाउंस किया गया तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। इस अहम शो की विरासत को आगे ले जाना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मैं चैनल, जजेस और इंडियन आइडल की पूरी टीम का आभारी हूं।’

Also Read- लॉक अप सीजन 2 शुरू होने से पहले हुआ खुलासा, बिग बॉस-16 के इन कंटेस्टेंट की होगी शो में एंट्री.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds