खालिस्तान समर्थकों के विरोध- प्रदर्शन पर विदेश मंत्री का बयान, तिरेंगे को पहुंच से भी बना दिया जाएगा बड़ा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 अप्रैल 2023, 05:30 AM Updated: 03 अप्रैल 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हाल ही में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Khalistan supporter Amritpal Singh) अपनी गिरफ्तारी को लेकर खूब चर्चा में रहे लेकिन अभी तक अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किया हैं. वहीं पंजाब की तरफ से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की करवाई को लेकर दुनिया के कुछ देशों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और भारतीय तिरंगे के अपमान की भी खबरें भी सामने आई हैं. इसी बीच इस विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (Indian Foreign Minister S Jaishankar) ने एक बयान दिया है. 

Also Read- पंजाब में खालिस्तान की सबसे पहले मांग कब और किसने उठाई?

विदेश मंत्री ने कहा भारत देगा रिएक्शन 

दरअसल, पंजाब (punjab) में 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ (Waris Punjab De) के मुखिया अमृतपाल को पकड़ने की जाल बुना गया और खबर आई कि अमृतपाल सिंह पकड़ा गया है लेकिन कुछ देर बाद जानकारी मिली कि अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) फरार है और जिसके बाद पूरे पंजाब में उनकी खोज की गयी और उसे पकड़ने की कोशिश में लगी है साथ ही उसके सरेंडर करने की खबर भी आई लेकिन अभी तक अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर कोई खबर नहीं आई है. वहीं इस बीच अमृतपाल सिंह के कई सारे समर्थकों को गिरफ्तार किया गया और इसके बाद देश-विदेश में विरोध प्रदर्शन हुआ. वहीं इस विरोध-प्रदर्शन को लेकर भारतीय विदेश मंत्री ने क्लियर कर दिया कि जिन देशों में भारतीय तिरंगे के असम्मान की घटनाएं सामने आएंगी, वहां के लिए भारत भी रिएक्शन जरूर देगा.

खालिस्तान समर्थकों के विरोध- प्रदर्शन पर विदेश मंत्री का बयान, तिरेंगे को पहुंच से भी बना दिया जाएगा बड़ा — NEDRICK NEWS

विदेश मंत्री ने दिया जवाब

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह भारत देश के तिरंगे झंडे का अपमान कभी बर्दाश्त नही करने वाला है. जिन दूतावासों पर कथित खालिस्तानियों ने तिरंगे का अपमान किया है, वहां पर हम उससे भी बड़ा तिरंगा झंडा लहरा देंगे. विदेश मंत्री ने सिर्फ खालिस्तान ही नहीं बल्कि इंग्लैंड को भी संकेत दिया कि भारत कभी भी तिरंगे का अपमान नहीं बर्दाश्त करेगा. जयशंकर ने कहा कि हमने लंदन, कनाडा और सैन फ्रांसिस्को में कुछ सीन देखे हैं, यहां पर अल्पसंख्यक कम हैं लेकिन पॉलिटिक्स ज्यादा हो रही है। हमारा पड़ोसी भी शामिल है और हम सारी बातें समझते हैं.

 तिरंगे का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त 

खालिस्तान समर्थकों के विरोध- प्रदर्शन पर विदेश मंत्री का बयान, तिरेंगे को पहुंच से भी बना दिया जाएगा बड़ा — NEDRICK NEWS

इसी के साथ विदेश मंत्री ने कहा कि दूसरे देशों में जहां भारतीय दूतावास काम कर रहे हैं तो उन देशों की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा प्रदान करें. अगर सुरक्षा नहीं मिल पाती है तो भारत सही तरीके से प्रतिक्रिया देगा लेकिन हमारा फोकस यही है कि तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

इन देशों में हुआ विरोध-प्रदर्शन 

 खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर हुई करवाई को लेकर खालिस्तान समर्थकों ने इंग्लैंड (england), कनाडा (Canada), ऑस्ट्रेलिया (Australia) और अमेरिका (America) में प्रदर्शन किए हैं. उन्होंने खालिस्तान का झंडा हाथ में लेकर इन देशों में स्थित भारतीय दूतावासों तक मोर्चे निकाले हैं. इतना ही नहीं कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय तिरंगे का अपमान भी किया गया है.

Also Read- अब तो खालिस्तानी भी मान रहे हैं ‘खालसा’ को पाकिस्तान से खतरा, भारत से नहीं.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds