पाकिस्तान की अनोखी Family: परिवार में 9 सदस्य और सभी का बर्थडे, मैरिज एनिवर्सिरी एक ही दिन, बना रिकॉर्ड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 20 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कई फैमिली में ऐसा होता है, जिसमें परिवार के दो या फिर तीन सदस्यों का बर्थडे एक दिन ही पड़ जाता है। लेकिन, क्या आप किसी ऐसी फैमिली के बारे में जानते हैं, जिनके सभी सदस्यों का जन्मदिन एक ही दिन हो? नहीं? आज हम आपको ऐसी एक बेहद ही अनोखी फैमिली के बारे में बताने जा रहे हैं। इस परिवार में 9 सदस्य हैं और सभी का जन्मदिन एक ही दिन आता है। 

ये अनोखा परिवार पाकिस्तान के लरकाना में रहता है। पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार लरकाना के अमीर आजाद मांगी के परिवार में कुल 9 सदस्य हैं और इन सभी का बर्थडे एक अगस्त को होता है। इस परिवार में अमीर आजाद मांगी, उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हैं। ये सभी अपना जन्मदिन एक अगस्त को मनाते हैं। 

इस पूरे मामले में एक और हैरान कर देने वाली बात है। वो ये कि सिर्फ बर्थडे ही नहीं अमीर आजाद मांगी की मैरिज एनिवर्सिरी भी इस ही दिन यानी एक अगस्त को पड़ती है। यानी इस घर में एक अगस्त का दिन सबसे खास होता क्योंकि इस दिन 9 सदस्यों के जन्मदिन और मैरिज एनिवर्सिरी मनाई जाती होगी।  

मिली जानकारी के अनुसार मांगी के परिवार में उनकी पत्नी खुदीजा और 7 बच्चे हैं, जिनमें से चार जुड़वां बच्चे शामिल हैं। इसमें दो बेटे और दो बेटियां है। बच्चों के नाम सिंधु, सुसई, आमिर, अम्मार, अहमर, सपना और अंबर है। 

तो हुई ना अपने आप में ये एक अनोखी फैमिली। यही वजह है कि इस परिवार का नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। वैसे इससे पहले इस लिस्ट में एक इंडियन फैमिली का नाम था, जो अब घिसक कर दूसरे नंबर पर आ गई। इस भारतीय फैमिली के 5 सदस्यों का जन्मदिन एक दिन ही आता है। हालांकि अब पाकिस्तान के परिवार ने इस भारतीय परिवार को ही पीछे छोड़ दिया।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds