Top 5 Ghaziabad News: गाज़ियाबाद और बुलंदशहर की 5 बड़ी ख़बरों सबसे पहले बात करेंगे गाज़ियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र की, जहाँ दोस्ती की आड़ में महिला टीचर के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है; पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों पर FIR दर्ज की है। वहीं कविनगर से एक और बड़ी वारदात सामने आई है, जहाँ नई फैक्ट्री लगाने का झांसा देकर एक शातिर दंपती समेत चार लोगों ने 8.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम ठगी को अंजाम दिया है।
इसी बीच, पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक राहत भरी ख़बर है; साहिबाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र आने वाले शनिवार यानी 1 अगस्त को विशेष रूप से खुलेगा, जहाँ 750 आवेदकों को स्लॉट दिए जाएंगे। उधर बुलंदशहर के NH-34 हाईवे पर तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ उरई डिपो की रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
और पांचवी खबर प्रशासनिक लापरवाही की; कांवड़ यात्रा सिर पर है, लेकिन हिंडन नहर रोड और जीटी रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिसने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है और शिवभक्तों की डगर को मुश्किल बना दिया है। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी ख़बरों पर विस्तार से जानते हैं।
और पढ़ें: धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग से लेकर कांवड़ यात्रा पर विवादित मांग तक | Top 5 Ghaziabad News
शिक्षिका से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव
गाजियाबाद की पहली खबर मधुबन बापूधाम क्षेत्र से वहां रहने वाली एक शादीशुदा महिला टीचर के साथ दोस्ती की आड़ में दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसकी शादी नवंबर 2024 में हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले मेरठ निवासी आसिफ ने उससे दोस्ती की, उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। पीड़िता ने वर्ष 2024 में आरोपी आसिफ के खिलाफ मेरठ के एक थाने में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था,
जिसके बाद आरोपी जेल गया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी आसिफ फिर से शिक्षिका को परेशान करने लगा। वह अपने भाई आरिफ, पत्नी फिजा और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर पीड़िता पर अदालत में बयान बदलने का दबाव बनाने लगा।
डर और पीछा छुड़ाने के लिए पीड़िता ने जनवरी 2026 में कोर्ट में आसिफ के पक्ष में बयान दे दिए। इसके बावजूद आरोपी का हौसला बढ़ गया। वह स्कूल के रिसेप्शन पर अलग-अलग बच्चों का अभिभावक बनकर फोन करता था, गाली-गलौज करता था और शिक्षिका के पति की हत्या करने की धमकी देता था। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर कॉल रिकॉर्डिंग, मैसेज और अन्य साक्ष्य गाजियाबाद पुलिस को सौंपे हैं।
इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ, उसके भाई आरिफ, पत्नी फिजा और दो अन्य रिश्तेदारों (कुल 5 लोगों) के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
फैक्ट्री लगाने के नाम पर 8.20 करोड़ रुपये की ठगी (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की दूसरी खबर कविनगर से जहां कविनगर थाने में नई फैक्ट्री लगाने और कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर 8.20 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन आरोपियों ने पीड़ित से नई फैक्ट्री के नाम पर मोटी रकम ऐंठी और उसका इस्तेमाल अपने पुराने कर्ज व देनदारियां चुकाने में कर लिया।
नई दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन (पार्ट-1) निवासी ‘हैगर मेगा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक लव गुप्ता ने यह मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सुशांत शर्मा, उसकी पत्नी छवि शर्मा, ससुर मनोज शर्मा और सास नीता शर्मा को इस धोखाधड़ी में आरोपी बनाया है। पीड़ित और आरोपी परिवार एक-दूसरे को साल 2000 से जानते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने सुशांत शर्मा, उसकी पत्नी छवि शर्मा, ससुर मनोज शर्मा और सास नीता शर्मा को इस धोखाधड़ी में आरोपी बनाया है। पीड़ित और आरोपी परिवार एक-दूसरे को साल 2000 से जानते थे। जनवरी 2024 में आरोपियों ने पीड़ित लव गुप्ता के साथ मिलकर गाजियाबाद के मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक मशीनरी वाली एक नई फैक्ट्री स्थापित करने की योजना बनाई।
उन्होंने मई 2024 तक फैक्ट्री का कब्जा दिलाने का भरोसा दिया था। इस झांसे में आकर पीड़ित की कंपनी ‘हैगर मेगा मार्ट’ से अप्रैल और मई 2024 के बीच कुल 8.20 करोड़ रुपये आरोपियों की कंपनी ‘विटोरिया फासेट्स प्राइवेट लिमिटेड’ के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया। जांच और शिकायत में सामने आया कि उन्होंने इस पूरी रकम का इस्तेमाल अपने पुराने कर्जों और व्यावसायिक देनदारियों को चुकता करने में कर लिया।
रकम वापस मांगने पर अगस्त 2024 में आरोपी सुशांत की कंपनी ‘न्यू एज इंडस्ट्रीज’ के माध्यम से एक लिखित समझौता हुआ था, जिसमें उसने 5 करोड़ रुपये की देनदारी स्वीकार की थी। तय शर्त के मुताबिक सितंबर 2024 से हर महीने 23.77 लाख रुपये लौटाने थे। आरोपियों ने नियमित पैसे नहीं दिए और केवल 40.83 लाख रुपये ही टुकड़ों में लौटाए।
अप्रैल 2025 के बाद से मुख्य आरोपी सुशांत शर्मा संपर्क से बाहर (फरार) हो गया, जिसके बाद पीड़ित ने दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार अब कविनगर थाने में इस बड़े फर्जीवाड़े की एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
1 अगस्त शनिवार को विशेष रूप से खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की तीसरी खबर साहिबाबाद से जहां पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) को पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को विशेष रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष अभियान के तहत कुल 750 आवेदनों को स्वीकार किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह अभियान 1 अगस्त 2026, शनिवार को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर चलाया जाएगा। इस विशेष दिन कुल 750 आवेदकों को मौका मिलेगा, जिसमें 650 स्लॉट तत्काल श्रेणी के पासपोर्ट के लिए और 100 स्लॉट पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप के अनुसार, विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर यह कदम उठाया गया है ताकि आवेदकों को लंबा इंतजार न करना पड़े और उन्हें जल्द से जल्द अपॉइंटमेंट मिल सके। इस विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को पासपोर्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Passport India Portal (passportindia.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा।
बस और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला की मौत, 11 घायल (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद से चौथी खबर सड़क हादसे की है, जहां बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे (NH-34) पर तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को तड़के लगभग 3:57 बजे बिलसूरी फ्लाईओवर पर हुआ। यहाँ उरई डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।
इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार एक 50 वर्षीय महिला (सुधा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
हिंडन नहर रोड पर जगह-जगह गड्ढे (Top 5 Ghaziabad News)
गाजियाबाद की पांचवी खबर कांवड़ यात्रा को लेकर जहां कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब बेहद कम समय बचा है, लेकिन गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में प्रशासन के दावे फेल साबित हो रहे हैं। मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हिंडन नहर रोड और जीटी रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे पैदल चलने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों को भारी परेशानी और चोट लगने का खतरा बना हुआ है।
हालांकि, नगर पालिका प्रशासन ने अब खोड़ा के पास 600 मीटर सड़क निर्माण का काम शुरू कराने की बात कही है, लेकिन मुख्य कांवड़ मार्गों की यह जर्जर स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, जिससे समय रहते न सुधारा गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।































