Swathi Sathish Surgery : सर्जरी कराने के बाद इस सुपरहिट एक्ट्रेस का चेहरा हुआ बर्बाद, आप भी देख कर हो जाएंगे Shock!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 जून 2022, 05:30 AM Updated: 21 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

 यूं तो हम आएं-दिन बॉलीवुड की किसी ना किसी अभिनेत्रियों के चेहरे की सर्जरी (Surgery) के बारें में सुनते रहते हैं , कि कैसे ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां सुंदर दिखने के लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं। लेकिन इस मामले में अब साउथ की अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं रहीं। आजकल उनकी भी चेहरे की सर्जरी के खबरें आती रहती हैं। कन्नड़ (Kannada)अभिनेत्री स्वाति सतीश (Swathi Sathish) बीते कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फोटो खूब तेजी से वायरल हो रहीं हैं। जिसमें साफ़ दिख रहा हैं कि उनका चेहरा बुरी तरीके से बर्बाद हो गया है, यहां तक कि स्वाति सतीश को पहचान पाना बेहद मुश्किल हो गया है। अभिनेत्री स्वाति सतीश (Swathi Sathish)  की फोटो देख कर सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहें हैं और अभिनेत्री को पेशेंस रखने की सलाह दे रहें हैं। हाल में ही स्वाति सतीश ने अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी (Swathi Sathish Surgery) कराई थी। 

Swati Sathish के चेहरे को रूट कैनल सर्जरी ले डूबी  

बताया जा रहा है कि कन्नड़ अभिनेत्री स्वाति सतीश का चेहरा गलत सर्जरी कारण बर्बाद हुआ है। दरअसल स्वाति सतीश ने अपने चेहरे की ‘रूट कैनल सर्जरी’ (Root Canal Treatment) एक निजी अस्पताल में कराई थी, जिसके गलत ट्रीटमेंट के कारण उनका चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया। स्वाति सतीश की हाल ही में एक निजी अस्पताल में रूट कैनाल सर्जरी हुई थी। लेकिन सर्जरी के तुरंत बाद, कन्नड़ अभिनेत्री को पूरा चेहरा सूज गया साथ ही आंख, होंठ, गाल और चेहरे का निचला हिस्सा पूरी तरह बिगड़ गया और उनमें बहुत दर्द होने लगा। जब अभिनेत्री ने इन समस्याओं के बारे में डॉक्टर्स को बताया, तब डॉक्टरों ने स्वाति को आश्वस्त किया कि उसके चेहरे पर सूजन और दर्द एक दो दिनों में दूर हो जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

स्वाति सतीश के ‘Root Canal Treatment’ के 3 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब भी स्वाति के चेहरे की सूजन कम नहीं हुई है, न ही दर्द कम हो रहा है। इसी वजह से अभिनेत्री ने अब अपने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। उनकी कई फिल्में रिलीज होने के कतार में हैं, जिनका स्वाति सतीश को प्रमोशन भी करना हैं।  स्वाति सतीश को डर है कि कहीं उनका चेहरा हमेशा के लिए ऐसे ही सूजा हुआ ना रह जाएं। अपने चेहरे की वर्तमान स्थिति के कारण उनका दिल टूट गया है क्योंकि उनको पता है कि यह उनके सुपरहिट करियर को पूरी तरीके से तहस-नहस कर देगा। रिपोर्ट्स की मानें तो स्वाति को डॉक्टरों ने एनेस्थीसिया के बजाय कथित तौर पर उसे सैलिसिलिक एसिड दे दिया था। स्वाति सतीश ने दावा किया है कि डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के बारे में गलत जानकारी दी। लेकिन अभी तक अस्पताल ने स्वाति सतीश के इन आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और न ही कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट 

अभिनेत्री चेतना राज की सर्जरी के दौरान हुई मौत 

इसी साल मई में साउथ इंडियन एक्ट्रेस टीवी अभिनेत्री चेतना राज की सर्जरी के दौरान हुई लापरवाही की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी। वहीं बात बॉलीवुड अभिनेत्रियों की करें तो आयशा टाकिया, अनुष्का शर्मा, मिनिषा लांबा, सोफिया हयात, वाणी कपूर, कोएना मित्रा, इलियाना डिक्रूज़,श्रृति हासन, शिल्पा शेट्टी ने सुंदर दिखने के लिए चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी। लेकिन इन सर्जरी से इनका चेहरा सुंदर तो दूर-दूर तक नहीं हुआ बदले में इन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया। इन सभी अभिनेत्रियों को अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी के कारण काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। कुछ अभिनेत्रियों  का तो इन सर्जरी ने करियर तक तबाह कर दिया। अब देखना है कि क्या अभिनेत्री Swathi Sathish अपना पुराना सुंदर चेहरा प्राप्त करने में कामयाब होंगी या नहीं 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds