मुंबई में ऑटो चलाने वाले राजू श्रीवास्तव की कहानी… कैसे बने कॉमेडी किंग… RIP RAJU SHRIVASTAV

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 21 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

इस तरह शुरू हुआ राजू का कॉमेडियन बनने का  सफर

58 साल की उम्र में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। राजू को 10 अगस्त को जिम करते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था और 41 दिन तक इलाज चलने के बाद बुधवार को कॉमेडियन ने दम तोड़ दिया। वहीं राजू के कॉमेडियन बनने के सफर की बात करें तो उन्हें पहला काम उनकी एक सवारी ने दिलाया था.

1982 में हुई सफ़र की शुरुआत

राजू श्रीवास्तव देश के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा कॉमेडियन में से एक थे। वहीं उनका कॉमेडियन बनने का सफ़र भी  काफी दिलचस्प है. राजू ने बिग बी की फिल्म दीवार देखने के बाद एक्टर बनने का फैसला किया था और वो 1982 में लखनऊ छोड़कर मुंबई आ गए.

मुंबई में ऑटो चलाने वाले राजू श्रीवास्तव की कहानी... कैसे बने कॉमेडी किंग... RIP RAJU SHRIVASTAV — NEDRICK NEWS

सवारी ने दिलाया था कॉमेडी में पहला ब्रेक

मुंबई आने के बाद राजू पैसा कमाने के लिए ऑटो ड्राइवर बन गए। इस दौरान वो अपने ऑटो में ले जाने वाले सवारियों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते थे। एक दिन एक सवारी ने राजू के स्टाइल से इंप्रेस हो गए  और उन्हें स्टेज पर परफॉर्मेंस देने को कहा। जिसके लिए राजू मान गए और परफॉर्मेंस दी और उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए 50 रुपए मिले थे।

मुंबई में ऑटो चलाने वाले राजू श्रीवास्तव की कहानी... कैसे बने कॉमेडी किंग... RIP RAJU SHRIVASTAV — NEDRICK NEWS

अमिताभ की मिमिक्री करने के बाद आयोजक को लौटाने गए 50 रुपये

वहीं इसके बाद राजू लगातार स्टेज शो करते रहे और इन शो में वो अमिताभ की मिमिक्री भी करते थे। वहीं एक समय ऐसा आया जब अमिताभ की मिमिक्री की और शो के आयोजक ने इसके लिये 50 का नोट दिया. वहीं राजू को लगा ये पैसे उन्हें घर वापस जाने के लिए दिए गए हैं जिसके बाद उन्होंने  पैसो को वापस लौटने का फैसला किया. वह उस दिन अपने पैसे खर्च करके घर गए और दूसरे दिन घर आयोजक के पास उनके दिए हुए 50 रूपये लौटने के लिए आए. राजू ने आयोजक से कहा कि वह कल वाले 50 रुपये लौटाने आए हैं। तब आयोजक ने उन्हें बताया कि ये उनकी परफॉर्मेंस के लिए था।

मुंबई में ऑटो चलाने वाले राजू श्रीवास्तव की कहानी... कैसे बने कॉमेडी किंग... RIP RAJU SHRIVASTAV — NEDRICK NEWS

आयोजक की बातों से हुआ एहसास

वहीं उस दिन राजू को एहसास हुआ कि किसी की नकल करके लोगों को हंसाया जा सकता है और पैसा भी कमाया जा सकता है. इसके बाद फिर क्या था राजू लगातार स्टेज शो में अमिताभ बच्चन की भी नकल करने लगे और इस दौरान उनकी पहचान इंडस्ट्री के लोगों से हुई जिसके बाद उन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे रोल भी मिलने लगे साथ ही उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए पैसा भी मिलने लगा.

वहीं राजू पहली बार 1988 की फिल्म तेजाब की देखते ही देखते उन्होंने करीब 19 फिल्मों में काम किया। वहीं इस दौरन उन्होने कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge में भाग लिया जहाँ से उन्हें अच्छी पहचान मिली.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds