योगी आदित्यनाथ पर केस ठोकने से लेकर रेप की सजा तक: जानिए परवेज परवाज के विवादों की पूरी इनसाइड स्टोरी| Parvez Parvaz death news

Nandani | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 16 अक्टूबर 2026, 07:11 PM Updated: 16 अक्टूबर 2026, 07:11 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Parvez Parvaz death news: गोरखपुर जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 72 वर्षीय कैदी परवेज परवाज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परवेज झाड़फूंक के नाम पर एक महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पिछले 8 साल से जेल की सलाखों के पीछे था। वह उस समय पूरे देश की सुर्खियों में आया था, जब उसने साल 2007 के गोरखपुर दंगों के दौरान तत्कालीन स्थानीय सांसद और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज कराया था।

और पढ़ें: बीयर छलकने पर दिल्ली के क्लब में खूनी तांडव: बाउंसरों ने कैब ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला| Delhi nightclub murder case

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम| Parvez Parvaz death news

जेल प्रशासन के मुताबिक परवेज काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहा था। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि 10 अक्टूबर की देर रात अचानक उसकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। आनन-फानन में जेल के सुरक्षाकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परवेज को लंबे समय से डायबिटीज (शुगर) और हाई ब्लड प्रेशर की गंभीर समस्या थी। कुछ ही दिन पहले जेल प्रशासन ने उसकी आंखों का ऑपरेशन भी करवाया था। डॉक्टरों का कहना है कि बीमारियों और अधिक उम्र के चलते उसकी हालत नाजुक हो गई थी।

2007 के दंगों और फर्जी सीडी से जुड़ा था नाम

गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्कमानपुर का रहने वाला परवेज परवाज पहली बार 2007 में चर्चा में आया था। उस वक्त गोरखपुर में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद उसने तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ पर भड़काऊ भाषण देकर दंगा भड़काने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। हालांकि, बाद में इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब सबूत के तौर पर पेश की गई विवादित सीडी की जांच में भारी छेड़छाड़ और फर्जीवाड़ा पाया गया।

सीडी से छेड़छाड़ साबित होने के बाद उल्टे परवेज परवाज पर ही जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यही नहीं, उस दौर में दंगों के सिलसिले में परवाज के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी सख्त कार्रवाई की गई थी।

झाड़फूंक के नाम पर गैंगरेप में मिली थी उम्रकैद

इसके बाद जून 2018 में परवेज परवाज एक बेहद संगीन आपराधिक मामले में फंस गया। एक महिला ने परवेज और उसके परिचित मौलवी महमूद उर्फ जुम्मन बाबा पर रिवाल्वर के बल पर गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह रिश्ते को ठीक करने के सिलसिले में मगहर मस्जिद में झाड़-फूंक कराने जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात जुम्मन बाबा से हुई। 3 जून 2018 को जुम्मन ने महिला को पांडेयहाता के पास एक दुकान पर यह झांसा देकर बुलाया कि मस्जिद में उसके लिए विशेष दुआ की जाएगी। वहां परवेज परवाज पहले से मौजूद था। आरोप के अनुसार दोनों ने महिला को असलहे के बल पर डराया, एक सुनसान जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले की सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था, जिसमें से 40 हजार रुपये पीड़िता के पुनर्वास के लिए देने का आदेश था। जुर्माना न देने पर एक-एक साल की अतिरिक्त सजा का प्रावधान था। परवेज के साथी जुम्मन बाबा की सजा काटने के दौरान पहले ही मौत हो चुकी थी, और अब परवेज परवाज ने भी जेल में दम तोड़ दिया।

और पढ़ें: सपने में भाई बुलाते हैं, मैं भी जा रहा हूं… कानपुर में 6 महीने के भीतर 3 सगे भाइयों ने दी जान| Kanpur three brothers suicide

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds