रातोंरात स्टार बनीं सिंगर फरमानी नाज के पिता-भाई ने की डकैती, सिंगर के करियर पर मंडराया खतरा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 08 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हर-हर शंभू गाने की फेमस हुई फरमानी नाज के पिता और भाई ने की डकैती, लूटा सरकारी सरिया

हर-हर शंभू गाने की चर्चा में आई फरमानी नाज (Farmani Naaz) का करियर अब डूबता हुआ नजर आ रहा है और इसका कारण फरमानी नाज के घरवाले हैं. दरअसल, इस सिंगर के भाई और पिता ने एक डकैती को अंजाम दिया है और इस वजह से फरमानी नाज फिर से चर्चा में आ गयी हैं. 

Also Read- Chhawla gang rape: गैंगरेप के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने किया आजाद, निचली अदालतों ने सुनाई थी फांसी की सजा.

आठ बदमाशों के साथ पिता और भाई ने की डकैती

जानकारी के मुताबिक, मेरठ (Meerut) के सरधना पुलिस ने निर्माणाधीन साइड पर लूट और डकैती करने वाले आठ बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लिया है और इन बदमाशों में एक फरमानी नाज का सगा भाई भी है.  वहीं फरमानी के भाई के साथ पिता आरिफ और जीजा इरशाद का नाम भी इस डकैती के मामले में सामने आया है. लेकिन सिंगर के पिता और जीजा फरार हो गए और पुलिस उनकी खोज में लगी हुई है.

रातोंरात स्टार बनीं सिंगर फरमानी नाज के पिता-भाई ने की डकैती, सिंगर के करियर पर मंडराया खतरा — NEDRICK NEWS

लूटा था सरकारी टंकी का सामान

इन सभी बदमाशों ने मेरठ के हर्रा से सरकारी टंकी का सामान लूटा है और इन सभी के पास से चोरी का सामान साथ ही एक गाड़ी भी मिली है जिसे लूट करने में इस्तेमाल किया जाता था.

वहीं  इस मामले को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जानकरी दी कि एक महीने पहले टेहरकी गांव में बन रही पानी की टंकी पर चौकीदार को बंधक बनाकर सरिया लूटा गया था। बदमाश चौकीदार का मोबाइल भी लूटकर ले गए थे। वहीं सरधना पुलिस ने जांच की तो कुछ लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद रविवार रात सूचना मिली कि सरिया लूट गिरोह के सदस्य खिर्वा जलालपुर में वारदात करने जा रहे हैं। तभी पुलिस ने घेराबंदी करके कंकरखेड़ा निवासी अनुज, मोनू, शाकिर, इरशाद, शाहरुख, टेहरकी गांव सरधना निवासी फिरोज और मोहम्मदपुर लोहड्डा मुजफ्फरनगर निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सरिया भी बरामद किया गया। वहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी कि इन लोगों के पास 5 टन सरिया मिला है.

फरमानी नाज भी हुई थी विरोध का शिकार

फरमानी नाज मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है और जब उन्होंने हर -हर शंभू गीत गाया था, तो कई कट्टरपंथी संस्थाओं ने उनका विरोध किया था. यहां तक कि उसके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था. वहीं  पिता, भाई और अपने जीजा की हरकत की वजह से एक बार उनका विरोध किया जा रहा है.

Also Read- साधारण केजरीवाल का असाधारण राजनीति की कहानी, घिसी हुई पैंट, फ्लोटर की चप्पल में मौजूद थे अन्ना के साथ मंच पे.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds