फिल्म पठान के लिए FIFA विश्व कप में शिरकत करेंगे शाहरुख खान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 14 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शाहरुख खान प्रमोट करेंगे फिल्म

कतर में FIFA विश्व कप (FIFA World Cup) के मैच खेले जा रहे हैं और इस बार इस FIFA विश्व कप में बॉलीवुड (Bollywood) के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी शिकरत करेंगे. दरअसल, शाहरुख खान लंबे समय के बाद बड़े परदे पर वापसी करने वाले हैं और इस समय शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर लगातार चर्चा में छाए हुए हैं. वहीं इस बीच खबर है कि अपनी फिल्म के लिए प्रमोशन के लिए किंग खान  कतर FIFA विश्व कप में हिस्सा लेंगे. 

Also Read- हँसाने की जगह अब जबरदस्त एक्शन करते नजर आयेंगे Bhuvan Bam, देखें नयी वेब सीरीज का ट्रेलर.

FIFA विश्व कप में होगा पठान फिल्म का प्रमोशन

शाहरुख की फिल्म पठान (Pathan) 25 जनकरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होगी. वहीं ग्रैंड लेवल वाली बनी ये फिल्म का प्रोमोशन की ग्रैंड होगा और इसके लिए शाहरुख खान FIFA विश्व कप फाइनल में अपनी फिल्म पठान को प्रमोट करेंगे. बता दें, फीफा वर्ल्ड कप 2022 20 नवंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक होने वाला है.

2023 में आएगी शाहरुख़ की तीन फिल्में 

शाहरुख खान के पास फिलहाल एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट मौजूद हैं शाहरुख एक नहीं बल्कि तीन-तीन फिल्में लेकर आ रहे हैं. जिनमें पठान, जवान और डंकी का नाम शामिल है. वहीं इस समय वो अपनी पठान फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. 

शाहरुख के साथ ये एक्टर आएँगे नजर 

शाहरुख खान की फिल्म पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और डॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे. 

Also Read- बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने हिट फिल्म से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds