हँसाने की जगह अब जबरदस्त एक्शन करते नजर आयेंगे Bhuvan Bam, देखें नयी वेब सीरीज का ट्रेलर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 दिसम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 13 दिसम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भुवन बाम की नई वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज

यूट्यूबर और कॉमिक एक्टर भुवन बाम (Bhuvan Bam) की नई वेब सीरीज ट्रेलर रिलीज हुआ है और इस ट्रेलर की वजह से भुवन बाम चर्चा का विषय बने हुए हैं और ट्वीटर पर #BhuvanBam ट्रेंड करने लगा है.

Also Read- शूटिंग के बीच प्रेग्नेंट हो गयी थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस.

इस वेब सीरीज में नजर आएंगे भुवन बाम

भुवन बाम की नई वेब सीरीज का नाम ‘ताजा खबर’ है. वहीँ इस (Taaza Khabar) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. वहीँ इस ट्रेलर के अनुसार, इस वेब सीरीज में भुवन बाम हंसने की जगह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे.

जानिए क्या है वेब सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी वसंत गावड़े की जिंदगी को दिखाती है, जो एक सफाई कर्मचारी है। रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझ रहे वसंत को अचानक एहसास होता है कि उसे पास ऐसी शक्ति है, जिससे उसे खबरों का पहले ही पता चल जाता है। इस ताकत के बारे में पता चलने पर उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है। सीरीज में श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, शिल्पा शुक्ला, प्रथमेश परब और नित्या माथुर अहम किरदारों में दिखेंगे।

ओटीटी प्लेटफार्म पर करेंगे डेब्यू

भुवन ने ओटीटी की दुनिया में पण पहला कदम रखा है. कॉमेडी एक्टर की पहली सीरीज ताजा खबर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। सीरीज में मुख्य किरदार निभाने के साथ भुवन ने इसका सह निर्माण भी किया है।  वहीं भुवन ने सीरीज को लेकर कहा- ताजा खबर एक मजेदार सीरीज है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस है। शो इंसानी ख्वाहिशों और उतार-चढ़ावों को दिखाता है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ मेरा यह पहला शो है। हिमांक गौड़ निर्देशित ताजा खबर 6 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

Also Read- बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिन्होंने हिट फिल्म से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds