Gurudwaras in America: 1918 की बात थी, अमेरिकी सेना में एक सैनिक शामिल हुआ.. जिसके सिर पर पगड़ी थी.. जो दाढ़ी रखता था.. जो कि अमेरिकी सैनिकों को प्रोटोकोल के खिलाफ था.. लेकिन वो सैनिक भी जिद पर था कि वो अपने धर्म का पालन करेगा.. और जब अमेरिका में पहली बार एक सिख सैनिक को उसकी धार्मिक मान्यताओं के साथ सैना में शामिल होने का मौका मिला.. सिख धर्म को मान्यता अमेरिका में एक सदी पहले ही मिलने लगी थी.. जिनकी निशानियों के तौर पर यहां खड़े है अनगिनत ऐतिहासिक गुरुद्वारे.. जो अमेरिका में सिख धर्म के फलने फूलने की कहानी को बयां करते है। अपने इस लेख में अमेरिका के 5 भव्य और ऐतिहासिक गुरुद्वारों के बारे जानेंगे।
हॉलीवुड सिख मंदिर – Hollywood Sikh Temple
लॉस एजिल्स- वर्मोट गुरुद्वारे के नाम से भी फेमस, लॉस एंजिल्स, के कैलिफ़ोर्निया शहर के लॉस फ़ेलिज़ इलाके में बनवाया गया है शानदार हॉलीवुड सिख गुरुद्वारा। इस गुरुद्वारे को यहां के मशहूर समाज सेवी जॉ अमरजीत मारवाह ने साल 1969 में बनवाया था, जिसके लिए गुरु नानक देव जी की 500वीं जयंती के सम्मान एक पूरी बिल्डिंग दान कर दी थी। भारत की आजादी के बाद अमेरिका में बनने वाला पहला गुरुद्वारा है हॉलीवुड गुरुद्वारा। आर्किटेक्ट एम सुधाकर ने गुरुद्वारे की इमारत को 23 चमकते हुए सोने के प्याज जैसे गुंबद, मेहराबदार खिड़कियां और सफेद कंक्रीट के आर्केड से सजाया है। ये रोजाना सुबह 7 बजे खुलता है औऱ रात को 8 बजे बंद होता है।
ग्लेन कोव गुरुद्वारा – Glen Cove Gurudwara
न्यूयॉर्क- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बनाया गया ग्लेव कोव गुरुद्वारा, जिसका आधिकारिक नाम गुरुद्वारा माता साहिब कौर है। 15 एकड़ में फैला ये गुरुद्वारा 1850 के दशक में ग्लेनलो हवेली हुआ करती थी, जिसे 2006 में गुरुद्वारे में तब्दील कर दिया गया। यहां हर साल ग्लेन कोव मेले का आयोजन किया जाता है। ये गुरुद्वारा रोजाना सुबह 5 बजे खुलता है और रात को 10 बजे बंद होता है।
गुरुद्वारा नानकसर फ्लोरिडा – Gurudwara Nanaksar Florida
फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के कसिमी क्षेत्र में मौजूद गुरुद्वारा नानकसर पहले गुरु गुरु नानकदेव जी को समर्पित है। इस गुरुद्वारे की नींव साल 1987 में संत बाबा अमर सिंह जी ने रखी थी। ये रोजाना सुबह 6 बजे खुलता है और शाम को 7 बजे बंद होता है। करीब 5 एकड़ में फैला ये गुरुद्वारा यहां रहने वाले सिख संगतो के लिए काफी मायने रखता है.. इसे बनाने के लिए भी सिख परिवार ने ही जमीन दान की थी।
गुरुद्वारा साहिब एल सोब्रांते – Gurudwara Sahib El Sobrante
कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में उंची पहाड़ी पर बना गुरुद्वारा साहिब एल सोब्रांते अपनी भव्यता, और उसका आधुनिक पारंपरिक बनावट के लिए प्रसिद्ध है। सिख संगतो ने मिलकर 5 एकड़ जमीन खरीदी थी और 1976 में गुरुद्वारे की नींव रखी गई थी। ये गुरुद्वारा सुबह 5 बजे खुलता है औऱ रात को 9 बजे तक सिख संगतो के लिए खुला रहता है। वहीं बुधवार औऱ रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित होते है।
गुरुद्वारा श्री सचखंड साहिब – Gurudwara Sri Sachkhand Sahib
अमेरिका के कैर्लीफोर्निया के रोजविले शहर में स्थित है ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सचखंड साहिब। साल 1997 में लगभग 20 हजार वर्ग फुट पर बना ये गुरुद्वारा अमेरिका में 24 घंटे और सातों दिन खुलने वाले कुछ गुरुद्वारों में से एक गुरुदवारा है। जिसकी देखरेख यहां की सिख संगत ही करती है। जहां अटूट लंगर का आयोजन होता है। इस गुरुद्वारे के परिसर में पंजाबी स्कूल भी है, ताकि सिख बच्चो को अपनी परंपरा और संस्कृति का ज्ञान होता रहे। साथ ही हर हफ्ते गुरुद्वारे के अंदर ही मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन होता है। ये गुरुद्वारे अमेरिका में सिख धर्म को और ज्यादा मजबूत कर रहे है। आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बतायें।














































