Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 की प्री-बुकिंग शुरू, जानें क्या है ऑफर, फायदे और कब होंगे लॉन्च

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 31 जुलाई 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 31 जुलाई 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Samsung एक बार फिर अपने प्रीमियम फोन सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है। Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। फोन को 31 जुलाई से सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से 1,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुकिंग कर सकते है। 

सैमसंग की गैलेक्सी जेड (Samsung Galaxy Z) सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, सैमसंग अपने प्रीमियम फोन सीरीज की लॉन्चिंग 10 अगस्त को करने जा रहा है। इस इवेंट में सैमसंग के फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च किया जाएगा। 

आज से प्री-बुकिंग शुरू

कंपनी ने लॉन्च होने जा रहे इन फोन की प्री-बुकिंग को लेकर ऑफिसियल अनाउंसमेंट भी कर दी है। इन फोन को आप 31 जुलाई यानी आज से ही प्री-बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं सैमसंग के इस प्री-बुकिंग ऑफर, इवेंट और इन फोन के बारे में।

ये है ऑफर

सैमसंग 10 अगस्त को अपने प्रीमियम फोन Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 के दिन लॉन्च करने वाला है। मालूम हो कि कंपनी का लॉन्चिंग इवेंट 10 अगस्त को शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। सैमसंग ने इस फोन की प्री-बुकिंग की जानकारी लाइव करते हुए कहा कि 31 जुलाई से सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से 1,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुक किया जा सकता है। यूजर्स यदि 1,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुकिंग करते हैं तो फोन खरीदने पर उन्हें सैमसंग की तरफ से 5,000 रुपये का फायदा भी मिलेगा। 

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 की स्पेसिफिकेशन 

सैमसंग के ये फोन प्रीमियम डिजाइन और पॉवरफुल फीचर्स के साथ आने वाले हैं। इन फोन को लेटेस्ट क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लेस किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, इन फोन को मल्टीपल कलर वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा, इसमें इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। साथ ही सैमसंग फोल्डिंग डिस्प्ले के फ्रेम में भी बदलाव कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि इस फोन में भी सैमसंग S-Pen का सपोर्ट दिया जा सकता है। 

मिलेगा ये फायदा

फिलहाल फोन के प्राइज की जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि सैमसंग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फोन की प्री-बुकिंग की जा सकती है। साथ ही प्री-बुकिंग के जरिये आपको 5,000 तक का मुनाफा भी मिल सकता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds